जौनपुर निकाय: 42 मनोनीत सदस्यों की आधिकारिक सूची जारी | UP News
जौनपुर में शासन का बड़ा फैसला: 3 नगर पालिकाओं और 9 नगर पंचायतों में 42 मनोनीत सदस्यों की सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट
जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : सुनील कुमार की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश शासन ने जौनपुर जिले में स्थानीय निकाय प्रशासन को अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद, नगर विकास अनुभाग ने जिले की 3 नगर पालिका परिषदों और 9 नगर पंचायतों के लिए कुल 42 मनोनीत सदस्यों (सभासदों) की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को तेज गति प्रदान करना और जन-प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाना है।
नगर पालिका परिषदों में 15 सदस्यों का मनोनयन
जिले की तीन प्रमुख नगर पालिका परिषदों में कुल 15 सदस्यों (प्रत्येक में 5) को नामित किया गया है, जिनकी सूची इस प्रकार है:
जौनपुर नगर पालिका परिषद: पंकज श्रीवास्तव ‘हैप्पी’, रोहन सिंह, अरविंद गुप्ता, संदीप जायसवाल और राहुल साहू।
मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद: अरुण कुमार, विजेंद्र जायसवाल, मनोज गुप्ता, राकेश मिश्रा और उमाशंकर गुप्ता।
शाहगंज नगर पालिका परिषद: सर्वेश चौरसिया, श्याम जी गुप्ता (कल की चर्चित खबर वाले), रूपेश जायसवाल, महेंद्र वर्मा और चन्देश निषाद।
9 नगर पंचायतों में 27 मनोनीत सभासद नियुक्त
इसी तरह शासन ने जिले की 9 नगर पंचायतों (जाफराबाद, कचगांव, मड़ियाहूं, खेतासराय, केराकत, गौराबादशाहपुर, रामपुर, मछलीशहर और बदलापुर) में 3-3 सदस्यों को नामित करते हुए कुल 27 मनोनीत सभासदों की नियुक्ति की है। इनमें से कुछ प्रमुख नगर पंचायतों के नामित सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं:
जफराबाद: जीरावती मौर्या, दीपिका पाल और राजकुमार राजभर।
खेतासराय: शुभम जायसवाल, सोनू बिंद और बिनीता मौर्या।
बदलापुर: हरिलाल, चंद्रशेखर निगम और सपना शर्मा।
इस महत्वपूर्ण फैसले से जौनपुर जिले के स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।
जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बच्ची को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलटा ऑटो,…
अयोध्या अलर्ट: कल रामलला के दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन के समय में बदलाव; यूपी…
ईरान-इस्राइल जंग के बीच PM मोदी ने UAE राष्ट्रपति से की फोन पर बात: होर्मुज…
ईरान के खौफ से अमेरिका ने हटाए अपने 'माइन हंटर' युद्धपोत? मिडिल ईस्ट छोड़ मलेशिया…
उत्तर कोरिया का 'रबर स्टैंप' चुनाव : किम जोंग उन का क्लीन स्वीप, 687 में…
राज्यसभा से सांसदों की विदाई पर PM मोदी हुए भावुक, बोले- 'राजनीति में कोई फुल…