“विकासखंड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर में नवीन नामांकन, शारदा संगोष्ठी ,वार्षिकोत्सव एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ”
जौनपुर 03 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शारदा संगोष्ठी में शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी शिक्षकों से अपेक्षा किया कि स्कूल चलो अभियान को बेहतर ढंग से सम्पादित करें।
ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने निपुण विद्यालय आकलन में प्रदेश में जौनपुर के प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सभी एसआरजी, एआरपी, शिक्षक संकुल व अन्य समस्त शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बधाई दी।
10 नए छात्र-छात्राओं का नवीन नामांकन कक्षा 01 में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया और उन नवीन बच्चों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फूलकली यादव ने टीका लगाकर एवं माला पहना कर स्वागत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए तैयारी में मदद मिलेगी।
उन्होने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का महत्व जीवन में अत्यधिक है और हमें हमेशा अपने उद्देश्य की ओर मेहनत से अग्रसर रहना चाहिए। उन्होने विद्यालय के निपुण होने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फूलकली यादव एवं समस्त स्टाफ की प्रशंसा की।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें नृत्य, संगीत और नाटक शामिल थे।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका ने एआरपी करंजाकला जगदीश यादव, संदीप कुमार चौधरी, बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विंध्यवासिनी उपाध्याय को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम प्रधान चंद्रशेखर ,जयप्रकाश, ऊषा देवी, इंद्रा सरोज ,चंद्र रेखा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री गायत्री पाल ,रेखा पाल, शिक्षक अनिल कुमार यादव, शैलेन्द्र पाल, श्रीपाल यादव, इंदु प्रकाश यादव, जिला महामंत्री अटेवा, श्रीमती नुजहत अंसारी श्री प्रकाश मौर्य, बृजेश पांडेय और स्थानीय नागरिकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने इस कार्यक्रम को एक नई दिशा और प्रेरणा देने वाला बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप उपाध्याय ने किया।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…