“नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के धनियांमऊ बाजार के उत्तर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर ऑल्टो कार के धक्के से बाइक सवार दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए”
जौनपुर / बक्शा 30 / 08 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
घायलों को इलाज हेतु जौनपुर ले जाते समय पति की मौत हो गयी जबकि पत्नी को शहर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी मुकदमा वादी सुरेन्द्र यादव ने लिखित तहरीर देते हुए बताया कि 59 वर्षीय पिता जयनाथ यादव मेरी माता 56 वर्षीय शोभावती देवी को बाइक पर बिठाकर गुरुवार सुबह धनियांमऊ बाजार जा रहें थे।
राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पहुँचते ही तेजगति से जा रही ऑल्टो कार चालक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। धक्के से पिता व माता गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुँच कर एम्बुलेंस से इलाज हेतु जौनपुर जा रहा था जहां रास्ते में पिता जयनाथ की मौत हो गयी जबकि माता शोभावती को इलाज हेतु शेखरक्रांति अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर पहुँची पुलिस आवश्यक कार्यवाही करतें हुए शव को पीएम हेतु भेज दिया। पुलिस द्वारा कार को को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…