जौनपुर / बक्शा – पुलिस छापेमारी में 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद
“जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र में स्थानीय थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को लखउवा बाजार के एक घर पर छापामारी में कुल 5 कमरो में लगभग 10 कुन्तल पटाखे बरामद किये जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है”
बक्शा 10 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
इस मामले पर क्षेत्राधिकारी सदर,परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, द्वारा अवैध पटाखा भण्डारण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम बुधवार को बक्सा थाना क्षेत्र के लखउवां बाजार में कलामुद्दीन के घर पर अवैध पटाखा का भंडार पाया गया।
उन्होंने बताया कि मुखबीर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर, परमानन्द कुशवाहा व एसडीएम सदर के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा घर पर छापामारी कर तलाशी की गयी।
तलाशी के दौरान कुल 05 कमरो में लगभग 10 कुन्तल अवैध पटाखा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये का भण्डारण पाया गया। जिसको जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।











