जौनपुर/बक्शा : मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता अभियान

“बक्शा पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने यह अभियान चलाया”

जौनपुर / बक्शा 10 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

महिला पुलिसकर्मियों ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। टीम ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में बताया।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपात सेवा-112, सीएम हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं।

महिला पुलिसकर्मियों ने युवतियों से सीधा संवाद किया। उन्हें बताया कि किसी भी तरह की परेशानी में वे बेझिझक पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। मौजूद नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

जौनपुर पुलिस का यह जागरूकता अभियान मिशन शक्ति के तहत जारी रहेगा। इससे समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और जन भागीदारी बढ़ेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

4 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

4 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

4 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

5 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

5 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

5 days ago