JAUNPUR – एटीएस ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले युवक को किया अरेस्ट, आरोपी घर की छत से ही टेलीफोन एक्सचेंज चलाता था

“जिले में एक युवक को एटीएस की टीम ने अरेस्ट किया है। वह देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहा था। उसके घर से सिम बॉक्स, 64 सिम व लैपटॉप व पांच मोबाइल सहित अन्य उपकरण को कब्जे में लिया गया है”

JAUNPUR 23/07/2024REPORTING BY – VARUN YADAV 

 

यूपी एटीएस टीम ने मंगलवार को बक्शा थाना क्षेत्र के दुल्लीपुर गांव से अवैध रूप से विदेशी कॉल पर बात कराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी असरफ अली के घर से सिम बॉक्स, 64 सिम व लैपटॉप व पांच मोबाइल सहित अन्य उपकरण को कब्जे में लेते हुए बक्शा थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया गया।

आरोपी घर की छत से ही टेलीफोन एक्सचेंज चलाता था जिससे लोग विदेश में बैठे लोगों से लोकल की दर पर बात किया करते थे। एटीएस टीम ने सूचना जारी कर बताया कि थाना क्षेत्र के दुल्लीपुर गांव निवासी असरफ अली 1997 से 2012 तक मुंबई के भिवंडी में रहकर फेरी लगाने का कार्य किया करता था।

असरफ की माने तो भिवंडी में ही इसकी मुलाकात जहांगीर नाम के युवक से हो गई। पैसा कमाने की लालच देकर जहांगीर ने असरफ को सऊदी में रहने वाले मोहम्मद अली से संपर्क करा दिया। मोहम्मद अली ने असरफ को कोरियर के माध्यम से सिम बॉक्स उपकरण भेज दिया।

इधर असरफ अपने छत पर ही अवैध टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित कर राष्ट्र की सुरक्षा में सेंध लगाने व राजस्व क्षति करने वाले गैंग में शामिल हो गया। असरफ लोकल कॉल से अंतरराष्ट्रीय कॉल पर बात कराता था। असरफ को माह में करीब एक लाख रुपये की आय होती थी, जो उसके बैंक अकाउंट या हवाला के माध्यम से आ जाता था।

एटीएस टीम ने आरोपी के पास से प्री-एक्टिवेटेड 65 सिम, सिमबॉक्स, एडाप्टर, फोर-जी राउटर, पांच मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य उपकरण बरामद किया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि एटीएस वाराणसी की टीम ने दुल्लीपुर में छापा मारकर एक को गिरफ्तार किया है। वह अवैध तरीके से देश के राजस्व क्षति पहुंचाने वाले कार्यो में संलिप्त था।

Santosh Kumar

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago