जौनपुर प्रशासनिक हलचल – 23 अक्टूबर 2024, बुधवार

1 – “जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक”

“वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट”

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति वाले विभागों की समीक्षा करते हुए दैनिक विद्युत आपूर्ति में खराब कार्यवाही पर सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीसी एनआरएलएम द्वारा लोनिंग, सीसीएल आदि में खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के साथ बैठक कराने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी में खराब कार्यवाही पर मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित बीडीओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
कार्यदाई संस्थाओं यूपीपीसीएल, यूपीसीएलडीएफ आदि से जनपद में चल रही परियोजनाओं के संदर्भ में जानकारी ली तथा पोषण, निपुण, विद्यालय निरीक्षण, मध्याह्न भोजन, सेतु निर्माण, पीएम विश्वकर्मा योजना,सड़कों के अनुरक्षण आदि की भी समीक्षा की।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि आईजीआरएस के संदर्भ में अधिकारी, शिकायतकर्ता से संपर्क कर स्थलीय निरीक्षण करें , शिकायतकर्ता फीडबैक से संतुष्ट होना चाहिए।
जहां भी सर्वाधिक शिकायतकर्ता द्वारा असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होगा तथा स्थलीय भ्रमण नहीं किया जाना पाया गया, संबंधित के विरुद्ध कृत कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण यादव, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
                                ———

2 – कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय निकाय की बैठक

“वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय निकाय की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, वंदन योजना, आकांक्षी नगर योजना, पं0 दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना, नगरी झील, तालाब, पोखर संरक्षण योजना, पेयजल हेतु व्यवस्था योजना, सीवरेज एवं जल निकासी योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के संबंध में समस्त नगर निकायों से प्रस्ताव के संदर्भ में जानकारी ली गई।
एमआरएफ आदि को लेकर पैसा जमा होने के बाद भी सरकारी विद्युत कनेक्शन न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा एक्सईएन से तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए, निविदा प्रक्रिया में भी शिथिलता बरते जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
चुटका माता मंदिर पर छठ से पूर्व सौंदर्यीकरण तथा निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

24 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago