“इजरायल ने तेहरान में ईरानी ब्रॉडकास्ट बिल्डिंग को निशाना बनाया है। इस हमले के दौरान टीवी एंकर लाइव शो होस्ट कर रही थी। बमबारी की घटना टीवी में कैद हो गई”
इजरायल और ईरान के बीच लगातार चौथे दिन संघर्ष जारी है। इस बीच, इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में देश के सरकारी न्यूज चैनल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) की बिल्डिंग पर बम बरसाए। इस हमले के दौरान टीवी एंकर लाइव शो होस्ट कर रही थी। टीवी एंकर बम धमाके में बाल-बाल बच गई। बमबारी की घटना टीवी पर कैद हो गई।
रेडियो और टीवी से जुड़े कई कर्मचारी मारे गए
इस्राइल ने ईरान के सरकारी टीवी चैनल के दफ्तर पर भीषण हमला किया। सोमवार यह हमला तब हुआ जब टीवी चैनल के दफ्तर के स्टूडियो से लाइव प्रसारण चल रहा था। हमले से एक घंटे पहले ही इस्राइल ने तेहरान के लोगों से वह इलाका खाली करने को कहा था जहां टीवी स्टूडियो स्थित हैं। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एंकर न्यूज पढ़ रही है। इस दौरान अचानक धमाके हुआ। एंकर कुर्सी से उठकर भागी और स्टूडियो में हर तरफ मलबा गिरने लगा। पीछे की स्क्रीन काली हो गई। स्टूडियो मलबे और धुएं से भर गया। एक शख्स के अल्लाहु-अकबर कहते हुए आवाज आ रही है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में ईरानी रेडियो और टीवी से जुड़े कई कर्मचारी मारे गए।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…