“बुलंदशहर में एक दारोगा पर गैंगरेप पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गैंगरेप पीड़िता ने आरोप लगाया कि दारोगा ने उसके साथ 2 दिन में 5 बार रेप किया और पति को रिहा करने के बदले 50 हजार रुपए रिश्वत ली”
बुलंदशहर 16 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बुलंदशहर में एक गैंगरेप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दारोगा ने भी 2 दिन में 5 बार रेप किया और उसके पति को थाने में बिठा लिया। इसके बाद पति को थाने से छोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपए रिश्वत भी ले ली। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
बुलंदशहर में खुर्जा नगर में तैनात एक दरोगा पर गैंगरेप पीड़िता से रेप करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति को छोड़ने के बदले एक दरोगा ने उससे 50 हजार रुपए की रिश्वत ली और फिर दो दिन में पांच बार दूसरे दरोगा ने रेप किया। पीड़िता न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
खुर्जा निवासी महिला ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपने पति के साथ एक निजी कंपनी में काम करती थी।
कंपनी में काम करने वाले तीन युवकों ने उसका अपहरण कर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर गैंगरेप किया। आरोपियों ने बाद में उसका धर्म परिवर्तन भी कराया।
इस घटना के बाद महिला के पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार दिन बाद जब महिला घर लौटी, तो थाने में तैनात दरोगा उनके पास पहुंचा। दरोगा ने पति को धमकाया और पूछा कि पत्नी के लौटने की सूचना क्यों नहीं दी?
दरोगा पति को गाली-गलौज करते हुए अपने साथ थाने ले गया और वहां उसकी पिटाई की। जब महिला ने पति को छोड़ने की गुहार लगाई तो दरोगा ने कोतवाल के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
रिश्वत देने के बाद दरोगा ने महिला से ‘कॉपरेट’ करने को कहा। इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया और कई बार रेप किया। पीड़िता के अनुसार, दरोगा ने दो दिन में पांच बार उसके साथ रेप किया।
पीड़िता लगातार पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत दे रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने यह भी बताया कि तीन दिन पहले जब उसने खुर्जा नगर कोतवाली के निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआईजी से मिलने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उसे धमकाया।
उसे घर से बाहर निकलने पर पति को फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी दरोगा उसे लगातार धमकियां दे रहा है।
यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…
जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…
हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…
सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…
कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…