भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन तक मारक क्षमता
भारत का महाबली: अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 KM दूर तक दुश्मनों का करेगी खात्मा”
नई दिल्ली/ओडिशा: द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट
भारत ने अपनी सैन्य और रक्षा क्षमताओं में एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को भारत ने अपनी सबसे घातक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक ‘अग्नि-4’ (Agni-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
The Strategic Forces Command and @DRDO_India carried out successful launch of MRBM Agni-4 from Integrated Test Range, Odisha on 6th August 2026.
I congratulate SFC and DRDO for this textbook mission launch which reaffirmed India’s commitment to defend the Nation with state of…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 6, 2026
यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) के संयुक्त तत्वावधान में ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया।
रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रक्षेपण के दौरान मिसाइल ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पार कर लिया है।
अग्नि-4 मिसाइल की मुख्य खूबियां (Features of Agni-4)
अग्नि-4 मिसाइल अपनी अचूक मारक क्षमता के लिए दुनिया भर में जानी जाती है।
-
मारक क्षमता: यह एक मध्यम-दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है, जिसकी मारक क्षमता करीब 4,000 किलोमीटर है।
-
परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम: यह मिसाइल परमाणु हथियारों (Nuclear Warheads) को ले जाने में पूरी तरह से सक्षम है।
-
चीन के खिलाफ मजबूत प्रतिरोधक: इसकी 4 हजार किलोमीटर की रेंज इसे रणनीतिक रूप से बेहद खास बनाती है, जिसे चीन के खिलाफ भारत की मजबूत ‘प्रतिरोधक क्षमता’ (Deterrence) के तौर पर देखा जाता है। दुनिया के गिने-चुने देशों के पास ही ऐसी मारक तकनीक मौजूद है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
अग्नि-4 मिसाइल के शानदार और सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए DRDO और SFC की टीम को बधाई दी।
उन्होंने लिखा,
“स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (SFC) और DRDO ने 6 अगस्त 2026 को ओडिशा से MRBM अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया है। मैं इस बेहतरीन मिशन के लिए टीम को बधाई देता हूं। इस मिसाइल परीक्षण ने अत्याधुनिक तकनीकों से देश की रक्षा करने के भारत के संकल्प को एक बार फिर साबित किया है।”
बता दें कि भारत अपनी रक्षा प्रणाली को लगातार मजबूत कर रहा है। इससे पहले मई महीने में भी भारत ने ‘MIRV’ (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल) तकनीक से लैस एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।











