“पाकिस्तान ने भारत के 20 से ज्यादा शहरों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी ड्रोन हमला किया है। इसमें तुर्की निर्मित ड्रोन के इस्तेमाल की भी खबर है। जवाब में भारत ने भी आधी रात पाकिस्तान पर बड़ा मिसाइल हमला किया है”
नई दिल्ली 10 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। पाकिस्तान ने तुर्की और अन्य देशों के हथियारों के भरोसे लगातार दूसरे दिन भारत के 20 से ज्यादा शहरों को निशाना बनाया, लेकिन भारत ने उनके सभी ड्रोन को मार गिराया।
इससे पाकिस्तान का विदेशी हथियारों के दम पर लड़ने का घमंड चकनाचूर हो गया। अब भारत की सेना पाकिस्तान को कड़े जवाब दे रही है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले खबर है कि भारत ने इस्लामाबाद समेत उसके कई मिलिट्री ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। </spa
n>
पाकिस्तान की आर्मी ने सुबह-सुबह खुद दावा किया है कि उनके 3 एयरबेस को निशाना बनाया गया है। ये तीनों एयरबेस पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हैं। इनके नाम नूर खान एयरबेस, मुरीद एयरबेस और शोरकोट एयरबेस हैं। पाकिस्तानी मीडिया भी यह दावा कर रहा है। हालांकि, भारत की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।</s
ऑपरेशन सिन्दूर से बौखलाया पाकिस्तान जम्मू कश्मीर, अमृतसर सहित राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान की मीडिया ने दावा किया है कि उनके 3 एयरबेस को निशाना बनाया गया है।
पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर ने कहा है कि उनके पंजाब प्रांत में स्थित नूर खान एयरबेस, मुरीद एयरबेस और शोरकोट एयरबेस को निशाना बनाया गया है। एयरबेस पर हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल छोड़ी गई हैं। हालांकि, भारत ने अब तक ये हमला करने की पुष्टि नहीं की है।
पाकिस्तानी सेना ने कही 3 एयरबेस पर धमाके की बात
पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा कि पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) के नूर खान, मुरीद और शोरकोट एयरबेस को निशाना बनाया गया है।
' पश्चिम एशिया संकट पर बड़ी खबर: ईंधन की कोई कमी नहीं, सभी भारतीय नागरिक…
"ग्रामीण पेयजल शासन में संरचनात्मक सुधारों को बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते…
19 मार्च से हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ : जानें कलश स्थापना,…
मिडिल ईस्ट संकट : 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में इंडियन नेवी ने संभाला मोर्चा, वॉरशिप की…
हज यात्रा 2026 के लिए बड़े बदलाव : मक्का में खुद नहीं बना सकेंगे खाना,…
योगी सरकार के 'नवनिर्माण के 9 वर्ष': दोगुनी हुई यूपी की GDP, जौनपुर में विकास…