International

भारत सऊदी अरब के साथ पुराने रिश्तों को बहुत महत्व देता है : पीएम मोदी

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए रवाना होने से पहले एक आधिकारिक बयान जारी किया। यह यात्रा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है”

नई दिल्ली 22 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा, “मैं जेद्दा, सऊदी अरब जा रहा हूं। वहां मेरी कई बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना है। भारत सऊदी अरब के साथ अपने पुराने रिश्तों को बहुत महत्व देता है। पिछले दस सालों में हमारे आपसी संबंध बहुत तेजी से आगे बढ़े हैं। मुझे रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने का इंतजार है। मैं वहां भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलूंगा।”

पीएम मोदी ने दोनों देशों के ऐतिहासिक और गहरे संबंधों को किया रेखांकित

वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में भी पीएम मोदी ने भारत और सऊदी अरब के ऐतिहासिक और गहरे संबंधों को रेखांकित किया। उन्होंने बयान में कहा गया कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने लंबे और ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देता है, जिसने हाल के वर्षों में रणनीतिक गहराई और गति प्राप्त की है।

साथ मिलकर, हमने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी और ठोस साझेदारी विकसित की है। क्षेत्रीय शांति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए हमारी साझा रुचि और प्रतिबद्धता है। पिछले एक दशक में सऊदी अरब की मेरी यह तीसरी यात्रा होगी और ऐतिहासिक शहर जेद्दा की पहली यात्रा होगी।

पीएम मोदी ने कहा- मैं सऊदी अरब में भारतीय समुदाय से जुड़ने के लिए भी उत्सुक

पीएम मोदी ने सऊदी अरब रवाना होने से पहले आगे कहा, “मैं रणनीतिक भागीदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने और 2023 में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की भारत की अत्यधिक सफल राजकीय यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। मैं सऊदी अरब में भारतीय समुदाय से जुड़ने के लिए भी उत्सुक हूं, जो हमारे देशों के बीच जीवंत सेतु के रूप में काम कर रहे हैं और सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को मजबूत करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है।”

प्रधानमंत्री मोदी की खाड़ी देश की यह तीसरी यात्रा

बता दें कि यह प्रधानमंत्री मोदी की खाड़ी देश की तीसरी यात्रा होगी, इससे पहले वह 2016 और 2019 में रियाद जा चुके हैं। यह दौरा भारत और सऊदी अरब के बीच गहराते रणनीतिक संबंधों को दर्शाता है, खासकर ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में।

यह यात्रा सितंबर 2023 में नई दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की भारत यात्रा और भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक के बाद हो रही है। 

Santosh SETH

Recent Posts

‘अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना’ से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन

'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…

1 day ago

प्रेरणा : ओडिशा के राजेश ने पुनर्वास सहायता से पाई शराब की लत से मुक्ति

एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…

1 day ago

रक्षा मंत्रालय : GSAT-7C और वरुणास्त्र के लिए 4106 करोड़ का अनुबंध

रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…

1 day ago

‘विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता’ की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…

1 day ago

शिक्षा मंत्रालय की NMMSS कार्यशाला, मेघावी छात्रों को मिलेंगे 12,000 रुपये

भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…

1 day ago

धर्मशाला में आज से दो दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन

धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…

1 day ago