International

समुद्री डकैतियों के खिलाफ भारत-अफ्रीकी देशों का संयुक्त अभ्यास शुरू

“भारत और अफ्रीकी देश समुद्री डकैती तथा अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ रविवार से एक बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘अफ्रीका इंडिया की मैरीटाइम इंगेजमेंट’ (ऐक्यमेय) में शामिल हो रहे हैं। संस्कृत में ‘ऐक्यमेय’ का अर्थ एकता होता है। यह समुद्री अभ्यास दार-ए-सलाम, तंजानिया में किया जा रहा है। 13 से 18 अप्रैल तक हो रहे इस अभ्यास में कोमोरस, जिबूती, एरिट्रिया, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश भाग ले रहे हैं”

“नई दिल्ली 14 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट” 

विभिन्न देशों की नौसेनाओं के बीच 13 से 18 अप्रैल तक हो रहे इस अभ्यास में कोमोरस, जिबूती, एरिट्रिया, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश भाग ले रहे हैं। इस अभ्यास में सबसे पहले हार्बर चरण है जो रविवार से शुरू हुआ है। आगामी 15 अप्रैल तक इस चरण के दौरान कई सैन्य गतिविधियां योजनाबद्ध हैं।

तंजानियन पीपल्स डिफेंस फोर्स के सहयोग से सीमैनशिप और विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर प्रशिक्षण भी होगा

इन गतिविधियों में एंटी-पायरेसी यानी समुद्र में डकैती-रोधी ऑपरेशनों का अभ्यास करना शामिल है। सूचना साझेदारी पर केंद्रित टेबल टॉप और कमांड पोस्ट अभ्यास भी किया जाएगा। तंजानियन पीपल्स डिफेंस फोर्स के सहयोग से सीमैनशिप और विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर प्रशिक्षण भी होगा। यहां सैन्यकर्मियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं और योग सत्र भी होंगे। इसके अलावा, स्थानीय जनता के साथ जुड़ाव के लिए भारतीय नौसैनिक जहाजों को आम नागरिकों के लिए खोला जाएगा।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी तंजानिया पहुंच चुके हैं

इस बीच, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी तंजानिया पहुंच चुके हैं। उन्होंने वहां भारत के उच्चायुक्त बिश्वदीप डे और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। रक्षा राज्यमंत्री के मुताबिक, यहां उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉ. इमैनुएल नचिंबी से उनकी आत्मीय मुलाकात भी हुई।

आईएनएस चेन्नई पर एक भव्य गार्ड ऑफ ऑनर का आयोजन किया गया

इस सैन्य अभ्यास का हिस्सा बनने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस चेन्नई और आईएनएस केसरी भी तंजानिया के दार-ए-सलाम बंदरगाह पर पहुंच चुके हैं। नौसैनिक अभ्यास ‘ऐक्यमेय’ के उद्घाटन समारोह की सह-मेजबानी इन जहाजों पर तंजानियन पीपल्स डिफेंस फोर्स के साथ की जा रही है। तंजानिया में भारतीय जहाजों का स्वागत किया गया। आईएनएस चेन्नई पर एक भव्य गार्ड ऑफ ऑनर का आयोजन किया गया। तंजानियन पीपल्स डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना के बैंड द्वारा दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गए।

भारतीय नौसेना द्वारा शुरू की गई यह पहल मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और संयुक्त संचालन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है

हार्बर फेज में उद्घाटन समारोह और एक औपचारिक डेक स्वागत समारोह का आयोजन हुआ जिसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और तंजानिया के रक्षा मंत्री मुख्य अतिथि रहे। भारतीय नौसेना द्वारा शुरू की गई यह पहल मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और संयुक्त संचालन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह भारत और अफ्रीकी देशों के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी रेखांकित करता है।

भारत और अफ्रीका समुद्री सुरक्षा को अत्यधिक महत्व देते हैं। समुद्री सुरक्षा के लिए खतरों जैसे समुद्री डकैती, तस्करी सहित अवैध गतिविधियों, अनियमित और अप्रतिबंधित मछली पकड़ने से निपटने में सूचना और निगरानी साझा करने के माध्यम से सहयोग बढ़ाने के लिए इन देशों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

14 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

15 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

15 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

15 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

15 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

2 days ago