आजमगढ़ के फूलपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें गणेश पंडाल से लौट रहे 3 युवकों की मौत हो गई।
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3 की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल”
आजमगढ़: दीपू हिन्दू की रिपोर्ट : (THE POLITICS AGAIN)
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार की भोर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा फूलपुर कोतवाली इलाके के जगदीशपुर गांव के पास उस वक्त हुआ जब गणेश प्रतिमा पंडाल से लौट रहे युवकों से भरी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।
सीओ (CO) फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि पंजाब नंबर की एक स्विफ्ट कार में कुल नौ युवक सवार थे। ये सभी फूलपुर से सरायमीर की ओर जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, इन युवकों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और वे रातभर पंडाल में मौजूद थे। मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे जब वे वापस लौट रहे थे,
तभी जगदीशपुर के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार टक्कर खाकर पलट गई।
इस भीषण टक्कर में सत्यम मोदनवाल (20 वर्ष) और निखिल गुप्ता (17 वर्ष) की मौके पर ही दुखद मौत हो गई।
वहीं, गंभीर रूप से घायल लकी सोनकर (19 वर्ष) ने फूलपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना में गंभीर रूप से घायल हुए छह अन्य युवकों— अंश सोनकर (17), अनमोल मोदनवाल (18), किशन मोदनवाल (20), सक्षम बरनवाल (17), अनुराग पांडेय और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडेय— को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह और फूलपुर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…
जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…
ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…