दिल्ली: राशन कार्ड वालों को साल में 2 सिलेंडर फ्री | सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान | The Politics Again
“बढ़ती महंगाई के बीच दिल्ली की आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए एक ऐतिहासिक फैसले पर मुहर लगा दी है”
नई दिल्ली ‘THE POLITICS AGAIN’ शिल्पा की रिपोर्ट
वर्ष 2026 से दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को साल में दो एलपीजी सिलेंडरों की कीमत के बराबर वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में (DBT) भेजी जाएगी।
होली और दिवाली पर आएगी ‘खुशियों की किस्त’
कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने स्पष्ट किया कि यह सहायता राशि दो प्रमुख त्योहारों—होली और दीपावली के अवसर पर दी जाएगी।
इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है।
किसे, कितने पैसे मिलेंगे? (समझें पूरा गणित)
सरकार ने सब्सिडी का गणित बहुत पारदर्शी रखा है। सहायता राशि इस आधार पर तय होगी कि आपके पास उज्ज्वला कनेक्शन है या सामान्य:
सामान्य राशन कार्ड धारक (गैर-उज्ज्वला): इन्हें पूरे सिलेंडर की कीमत यानी 853 रुपये की सहायता राशि मिलेगी।
उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी: इन्हें केंद्र सरकार से पहले ही 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसलिए, दिल्ली सरकार शेष राशि यानी 553 रुपये उनके खाते में भेजेगी। (853 – 300 = 553 रुपये)।
बड़ी बात: पीएनजी (PNG) यूजर और रिफिल की शर्त नहीं
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसका लाभ उन राशन कार्ड धारकों को भी मिलेगा जो एलपीजी सिलेंडर के बजाय पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का इस्तेमाल करते हैं।
साथ ही, पैसा पाने के लिए यह शर्त नहीं होगी कि आपने उसी महीने सिलेंडर रिफिल कराया है या नहीं; त्योहार आते ही पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
सरकारी खजाने पर असर
इस योजना से दिल्ली सरकार के खजाने पर सालाना लगभग 242.77 करोड़ रुपये का भार आएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने इसे भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह सुशासन का असली उदाहरण है, जहां वादे केवल कागज पर नहीं रहते, बल्कि जमीन पर उतरते हैं।
आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: दिल्ली से बाहर पहली बार 'एकता नगर' में होगा सिनेमाई महाकुंभ,…
स्वच्छता और सुशासन की नई पहल: MSME मंत्रालय 'विशेष अभियान 6.0' के लिए तैयार, ई-कचरे…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'सह्याद्री' और 'कुलिश' पहुंचे फिलीपींस: ADMM-प्लस के जरिए 'एक्ट ईस्ट' नीति…
दूरसंचार विभाग की सख्त चेतावनी: फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की…