हिमाचल मौसम : पांगी में बादल फटा, सड़क बहने से 80 लोग फंसे

“भारी बारिश की चेतावनी के बीच चंबा जिले के पांगी उपमंडल के बगोटू में बुधवार दोपहर बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। भारी मात्रा में आए पानी से पांगी-किलाड़ सड़क बह गई। इससे करीब 40 गाड़ियों में 80 लोग चंबा में ही फंसे गए”

शिमला 31 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ये लोग पांगी से सामान लेने चंबा पहुंचे थे। लोक निर्माण विभाग ने शाम साढ़े सात बजे सड़क बहाल की तो लोग घर गए। वहीं, शाहपुर में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

राजधानी शिमला सहित धर्मशाला और चंबा में बुधवार को बादल झमाझम बरसे। खराब मौसम को देखते हुए किन्नौर कैलाश यात्रा फिर स्थगित कर दी गई है। मेलिंग खट्टा में करीब 250 श्रद्धालुओं को सुरक्षित ठहराया गया है।

मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा फिर शुरू होगी। कांगड़ा, शिमला और कुल्लू में हवाई उड़ानें नहीं हुईं। बारिश से जलस्तर बढ़ने पर पंडोह डैम के पांच गेट खोलकर करीब 40,000 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया।

बुधवार शाम तक हिमाचल प्रदेश में 289 सड़कें, 346 बिजली के ट्रांसफार्मर और 254 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। जिसमे मंडी जिला सबसे प्रभावित है। आनी के निमला में मंगलवार देर शाम से बाधित एनएच-305 बुधवार को 16 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हो गया।

नाहन-शिमला एनएच और पांवटा साहिब-शिलाई एनएच पर जगह-जगह पत्थर आने से यातायात प्रभावित हुआ है। मंडी में कैंची मोड़ के पास फोरलेन धंस गया है। मूसलाधार बारिश से चंडीगढ़-मनाली एनएच पर भी बुधवार को वाहनों की रफ्तार प्रभावित रही।

चंबा में मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे जगह-जगह भूस्खलन से प्रभावित रहा। हरिद्वार से सिहुंता के लिए आ रहे परिवार की गाड़ी कामला में कीचड़ में फंस गई। गाड़ी में सवार सात लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई।

चुराह उपमंडल की मंगली पंचायत भोड़ास में भूस्खलन से कुछ मकान चपेट में आए हैं। रजिंडू पंचायत में भारी भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। कई घरों मेंं कीचड़ पहुंचने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं। भारी बारिश से मनाली में ब्यास का जलस्तर बढ़ने से बाहंग कस्बे को खतरा पैदा हो गया है। कई घर खतरे की जद में आ गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 4 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के चलते बुधवार सुबह करीब 4 बजे नौ मील और कैंची मोड़ के पास पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर गए। इससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

इसे सुबह 8 बजे खाेला गया। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक बनाला में एनएच ठप रहा। कांगड़ा जिले में मंगलवार रात भारी बारिश हुई। ऊना, हमीरपुर में भी हल्की बारिश हुई।

Santosh SETH

Recent Posts

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

5 minutes ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

13 minutes ago

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

4 hours ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

4 hours ago

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

5 hours ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

7 hours ago