हिमाचल – सीमा पर होगी वाहनों की तलाशी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा

“प्रदेश में नशे पर लगाम लगाने के लिए हिमाचल आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। हिमाचल की सीमाओं पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया”

शिमला 14 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में नशा सप्लायरों पर कड़ी कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सचिवालय में बुधवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में गृह विभाग के अधिकारियों की मैराथन बैठक हुई।

इसमें दूसरे राज्यों से हिमाचल में आ रहे नशे को रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर गहन मंथन किया गया। मुख्य सचिव ने पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 19 नवंबर को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके चलते तैयारियों को लेकर यह समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में हिमाचल के साथ लगती पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने की बात कही गई। हिमाचल आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। हिमाचल की सीमाओं पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

चिट्टा सप्लायरों को पकड़ने के लिए पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। हिमाचल में चिट्टा खत्म करने के लिए सरकार ने पंचायतों में भी नशे के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया है।

इसमें लोगों को नशीले पदार्थों से होने वाले कुप्रभाव की जानकारी दी जाएगी। स्कूलों में भी छात्रों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों को पड़ोसी राज्यों के पुलिस महानिदेशक के साथ संपर्क बनाने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और आईटीबीपी के प्रतिनिधियों की शिमला में बैठक हुई थी। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया था।

इस बैठक में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी, आरपीएफ, सीबीआई और एनआईए के पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस महानिदेशक तक के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें कानून व्यवस्था मजबूत और नशा रोकने को लेकर एकजुट होने पर फैसला लिया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

21 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

21 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

21 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago