हिमाचल – बद्दी में बढ़ रही है सांसो पर प्रदूषण का संकट, 329 हुआ एक्यूआई

“हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दीपावली के बाद से शुरू हुआ यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बद्दी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 329 के आंकड़े पर था”

बद्दी 16 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बद्दी का एक्यूआई निरंतर 250 से 351 के बीच चल रहा है। एक अध्ययन रिपोर्ट की मानें, तो यहां हरेक व्यक्ति इस दूषित आबोहवा से रोजाना 18 से 19 सिगरेट के बराबर धुंआ अपने अंदर ले रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो बद्दी की खराब हवा का सबसे बड़ा कारण यहां के उद्योग हैं। इसमें कुछ योगदान गाडिय़ों से होने वाले प्रदूषण का भी है।

पिछले कई दिनों से यहां पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा हो गया है और वाहनों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। इसी तरह लंबे ड्राई स्पेल के कारण उड़ रही धूल और पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में जलाई जा रही पराली भी इसकी एक वजह बताई जा रही है। 

हालांकि एनवायरमेंट इंजीनियर प्रदूषण में पराली का नाम मात्र योगदान मानते हैं, क्योंकि इन दिनों हवाएं उत्तर से पश्चिम की ओर चलती हैं। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में हिमाचल के साथ-साथ देशभर से लोग नौकरी करते हैं, जिन्हें खराब हवा के कारण रोजाना परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

खासकर अस्थमा और सांस के रोगियों को ज्यादा कठिनाई हो रही है। प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में 45 दिन से बारिश नहीं हुई। इससे चौतरफा धूल के गुबार उड़ रहे हैं। धूल की वजह से भी हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है।

ऐसे में डाक्टरों ने लोगों को मास्क पहनकर घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। अच्छी बात यह है कि हिमाचल प्रदेश के दूसरे शहरों की हवा साफ या संतोषजनक स्तर पर बनी हुई है।

पांवटा साहिब का एक्यूआई 119, कालाअंब का 145, बरोटीवाला का 150 और नालागढ़ का एक्यूआई 130 दर्ज किया गया है। वहीं शिमला मेंं 57, मनाली में 30 और धर्मशाला में यह 73 रहा। 

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

4 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

9 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

9 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

9 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

9 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

9 hours ago