“सोलन में स्थायी गैर कृषकों हिमाचली साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के एचपी टेनेंसी एंड लैंड रिफॉम्र्स एक्ट 1972 और धारा-118 से संबंधित मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ”
सोलन 06 / 11 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
प्रमुख विषय उन नागरिकों के अधिकारों की बहाली थी, जो 1972 से पहले के हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं और धारा-118 के कारण प्रभावित हुए हैं। बैठक में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं और सभी सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस बैठक में संस्था के उन सदस्यों ने भाग लिया जो 1972 से पहले हिमाचल प्रदेश में रह रहे है। लेकिन वह हिमाचल में पुश्त दर पुश्त रह कर भी हिमाचल में जमीन खरीदने के अधिकार से वंचित है।
इसको लेकर मंगलवार को बैठक में चर्चा की गई और सरकार को अपना पक्ष कैसे रखना है इसको लेकर रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि जब उनका और उनके बच्चों का जन्म हिमाचल में हुआ है और वह हिमाचल के स्थायी निवासी है तो प्रदेश सरकार उन्हें जमीन खरीदने का अधिकार क्यों नहीं देती है।
उन्होंने कहा कि यह एक प्रदेश में रहने वाले लोगों से भेदभाव है। स्थायी गैर कृषक हिमाचली मैत्री सभा के पदाधिकारियों शमशेर सिंह सैनी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि वह बच्चपन से ही हिमाचल से जुड़े है।
1972 से पहले उनका परिवार शिक्षा और व्यवसाय हिमाचल में करता आ रहा है। इतने वर्ष बिताने के बाद भी उन्हें प्रदेश में दोयम दर्जे का समझा जाता है। उन्हें हिमाचल प्रदेश का स्थानीय निवासी नहीं समझा जाता है।
उन्हें ज़मीन खरीदने के अधिकार से वंचित रखा गया है जो उनके साथ बेहद अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब धारा 118 वर्ष 1972 में लागू हुई तो जो व्यक्ति रिकॉर्ड के हिसाब से उस से पहले प्रदेश में रह रहे है उन्हें सभी अधिकार मिलने चाहिए।
आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: दिल्ली से बाहर पहली बार 'एकता नगर' में होगा सिनेमाई महाकुंभ,…
स्वच्छता और सुशासन की नई पहल: MSME मंत्रालय 'विशेष अभियान 6.0' के लिए तैयार, ई-कचरे…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'सह्याद्री' और 'कुलिश' पहुंचे फिलीपींस: ADMM-प्लस के जरिए 'एक्ट ईस्ट' नीति…
दूरसंचार विभाग की सख्त चेतावनी: फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की…