हिमाचल / शिमला समाचार – संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण पर भड़के लोग, विवादित ढांचे को गिराने की मांग, दो दिन का अल्टीमेटम

“समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने संजौली बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संजौली चौक से ढली टनल और यहां से वापस संजौली चौक पर लोगों ने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की” 

हिमाचल / शिमला समाचार 05 /09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने संजौली बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान संजौली चौक से ढली टनल और यहां से वापस संजौली चौक पर लोगों ने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

प्रदर्शन के कारण दोपहर करीब डेढ़ घंटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बड़ी संख्या में लोग संजौली चौक में एकत्रित हुए।

इसके बाद बाजार में विरोध रैली निकाली गई। इस दौरान पुलिस ने धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले रास्ताें पर पुलिस बल तैनात किया था।

सबसे पहले सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए ढली टनल की ओर रवाना हुए। इसके बाद दोबारा संजौली चौक पर पहुंचे।

संजौली चौक लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दो दिनों में अवैध निर्माण नहीं तोड़ा तो वे हजारों की संख्या में एकत्रित होकर दोबारा प्रदर्शन करेंगे।  इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

सबसे पहले सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए ढली टनल की ओर रवाना हुए। इसके बाद दोबारा संजौली चौक पर पहुंचे।

संजौली चौक लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दो दिनों में अवैध निर्माण नहीं तोड़ा तो वे हजारों की संख्या में एकत्रित होकर दोबारा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

लोगों में आक्रोश इस बात का था कि प्रशासन की आंखों के सामने सालों से अवैध निर्माण होता रहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके अलावा लोगों ने प्रदेश सरकार से बाहर से आने वाले प्रवासी लोगों को पंजीकरण करने और सड़कों के किनारे अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी सजाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की।

लोगों का कहना है कि बाहर से आने वाले लोग शहर की कानून व्यवस्था को खराब कर रहे हैं। हिंदू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी कमल गौतम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में दो दिन के भीतर कार्रवाई करनी होगी।

उन्होंने कहा कि शनिवार को नगर निगम आयुक्त की कोर्ट में इसकी सुनवाई होनी है। इसके बाद भी अगर अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई नहीं हुई तो लोग दोबारा हजारों की संख्या में प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में महिलाओं ने भी भाग लिया।

ट्रैफिक जाम, एंबुलेंस भी फंसी

संजौली चौक से ढली टनल के बीच प्रदर्शन के दौरान वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से अवरुद्ध रही। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हालत यह थी कि इस ट्रैफिक जाम में संजौली से ढली की ओर आ रही एंबुलेंस भी काफी देर तक फंस रही। दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक प्रदर्शन के कारण ढली से लेकर नवबहार चौक तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।

हालांकि पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को सुचारु करने के लिए हरसंभव प्रयास किया और लोगों को समझाकर बसों समेत वाहनों को गुजरने का रास्ता बनाया गया।

प्रदर्शन के दौरान एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने खुद मोर्चा संभाला। इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अजीत भारद्वाज भी मौजूद रहे।

क्यूआरटी के जवानों ने संभाला मोर्चा

संजौली बाजार में प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहे। इस दौरान संजौली चौक पर क्यूआरटी के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ था।

बाजार के अलावा लक्कड़ बाजार-आईजीएमसी जाने वाले मार्ग के अलावा वॉकवे पर भी जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात थे।

इसके अलावा विवादित धार्मिक स्थल के आसपास भी बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।

जो भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेगा, सरकार उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी – मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सभी नागरिक एक समान हैं, सभी धर्मों का सम्मान है।

जो भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेगा, सरकार उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का किसी के पास कोई अधिकार नहीं है।

विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक हो, उसका हम सम्मान करते हैं, लेकिन कानून व्यवस्था को तोड़ने की इजाजत न तो किसी राजनेता को है और न ही राजनेता के समर्थक को।

संजौली विवाद का क्या कारण रहा, क्यों विवाद बढ़ रहा है, इस पर सरकार ने गहनता से विचार किया है। शहरी विकास मंत्री इस पर बयान दे चुके हैं।

हिमाचल में आने वाला हर आदमी कानून से बंधा है और हमारे सभी साथी भी कानून से बंधे हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.