Himachal samachar – कोलकाता में डाक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में देश भर के डॉक्टर लामबंद
“कोलकाता में ट्रेनी लेडी डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में देश भर के डाक्टर्स लामबंद हो गए हैं। इसी कड़ी में डाक्टर्स की 24 घंटे की स्ट्राइक के अखिल भारतीय आहवान पर जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित जोनल अस्पताल के डाक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ व नर्सिंग स्टाफ भी हड़ताल रहे”
धर्मशाला 20 / 08 / 2024 (शब्द ) नीतू कौशल की रिपोर्ट
जिस कारण जोनल अस्पताल में ओपीडी बंद रही, जबकि एमरजेंसी सेवाएं यथावत जारी रखी गई। डाक्टर्स की हड़ताल की जानकारी के अभाव में पहुंचे लोगों को वापिस लौटने को मजबूर होना पड़ा।
हालांकि जोनल अस्पताल में ओपीडी बंद थी, कोई भी डाक्टर ओपीडी में नहीं था, जबकि एमरजेंसी के बाहर मरीजों की लाइनें लगी रही।
इस दौरान डाक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ सहित अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने जोनल अस्पताल से लेकर डीसी कार्यालय तक रैली निकाली।
इस दौरान कोलकाता मामले में मृतका को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की गई।
डाक्टर्स की सुरक्षा हो सुनिश्चित
डा. दत्ता जोनल अस्पताल के सीनियर मेडिकल सुपरीटेंडेंट डा. अजय दत्ता का कहना है कि कोलकाता घटना पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और देश के विभिन्न राज्यों की डाक्टर्स एसोसिएशनों ने जनता को जागरूक करने के लिए 24 घंटे तक काम बंद रखने का आहवान किया था, जिससे कि सरकार को भी संदेश जाए कि डाक्टर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
सरकार द्वारा हर बार कोई न कोई प्लानिंग की जाती है, लेकिन वो लागू नहीं हो पाती, ऐसे में डाक्टर्स की सुरक्षा के लिए कोई कानून बने, इसी के चलते 24 घंटे का बंद रखा गया है।
जब मेडिकल स्टाफ के लोग अकेले काम कर रहे होते हैं, तक उन्हें कोई सुरक्षा की समस्या न हो।
बाइट – डा. अजय दत्ता , सीनियर मेडिकल सुपरीटेंडेंट , जोनल अस्पताल धर्मशाला











