हिमाचल – मंडी जिला में कामगारों को 9 करोड़ 26 लाख रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान: नरदेव कंवर

“मंडी जिला में वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान राज्य भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड द्वारा 2456 पंजीकृत कामगारों को लगभग 9 करोड़ 26 लाख रुपये के वित्तीय लाभ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदान किए गए, जिसमें से सराज विधानसभा क्षेत्र के 409 लाभार्थी को एक करोड़ 53 लाख रुपये शामिल हैं”
मंडी 15 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
यह जानकारी गुरुवार को राज्य कामगार बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बालीचौकी में कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित जागरूकता एवं वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के पंजीकृत कामगारों और उनके आश्रित बच्चों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
जिनमें विवाह हेतु वित्तीय सहायता, मातृत्व अवकाश की सुविधा, शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता, चिकित्सा सहायता, कामगार लाभार्थी के 60 साल की आयु पूरी करने पर पेंशन सुविधा, 2 बेटियों तक जन्म उपहार, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना सम्मिलित है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिले, इसके लिए राज्य सरकार प्रयत्नशील है तथा इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वह ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के 193 पंजीकृत कामगारों को इंडक्शन चूल्हे तथा 80 कामगारों को सोलर लैंप भी वितरित किए। उन्होंने बालीचौकी में श्रम विभाग का कार्यालय खोलने का भी आश्वासन दिया।
श्रम कल्याण अधिकारी अनिल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा जिला मंडी में कामगार बोर्ड द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव जगदीश रेड्डी, जिला कांग्रेस मंडी के पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला इंटक के सचिव जय चंद चौहान, स्थानीय पंचायत के प्रधान दिले राम, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष दलीप सिंह, सर्व कामगार संगठन के अध्यक्ष संत राम सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

2 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

2 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

2 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago