हिमाचल प्रदेश : कालाअंब में निर्मित दो दवाये “नॉट ऑफ स्टैंडर्ड”

“सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में निर्मित दो दवाइयां मानकों के अनरूप खरी नहीं उतरी हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा जारी मार्च, 2025 के ड्रग अलर्ट ने हिमाचल प्रदेश के कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित दो दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं”

कालाअंब २१ / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

नियमित नियामक निगरानी के तहत राज्य की प्रयोगशालाओं द्वारा किए गए विश्लेषण में कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में बनी दवाएं नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी पाई गई हैं। अलर्ट के अनुसार कालाअंब स्थित ब्रिट लाइफ साइंस द्वारा निर्मित अनावल-40 टेबलेट्स, जो कि पैंटोप्राजोल गैस्ट्रो-रेसिस्टेंट टेबलेट्स आईपी 40 मिलीग्राम है, विघटन परीक्षण (डिसोल्यूशन टेस्ट) में विफल रही। तेलंगाना की राज्य औषधि नियंत्रण प्रयोगशाला ने पाया कि यह दवा भारतीय फार्माकोपिया (आईपी) के मानकों के अनुरूप नहीं है।

इस दवा का मार्केटिंग एवेल लाइफ साइंसेज करती है। इसी क्षेत्र की एक अन्य फर्म एलेनक्योर बाइटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित मॉक्सीरिड-एलबी 625 टेबलेट्स भी गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। यह दवा एमोक्सिसिलिन, पोटेशियम क्लैवुलनेट और लैक्टिक एसिड बैसिलस टेबलेट्स का संयोजन है, जिसका मार्केटिंग ट्रूलप फार्मा द्वारा किया जाता है।

तेलंगाना की प्रयोगशाला ने इसे मिसब्रांडेड घोषित किया है, क्योंकि लेबल पर केवल अपू्रव्ड कलर के इस्तेमाल का उल्लेख था, लेकिन यह परीक्षण में विफल रही। गौर हो कि कालाअंब हिमाचल प्रदेश का एक महत्त्वपूर्ण फार्मास्युटिकल हब है और यहां की दवा कंपनियों द्वारा गुणवत्ता मानकों का पालन न करना चिंता का विषय है। सीडीएससीओ द्वारा इस तरह के अलर्ट जारी करने का उद्देश्य दवा निर्माताओं और अन्य हितधारकों को गुणवत्ता संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूक करना है। 

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

15 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

15 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

15 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

15 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

15 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

16 hours ago