चंबा : मलबे में दबी गाडिय़ां, सलूणी-लंगेरा मार्ग पर बहकर आये मिट्टी-पत्थर

“चंबा-सलूणी-लंगेरा मुख्य मार्ग पर किहार के उपरी हिस्से में बारिश व ओलावृष्टि के चलते नाले का जलस्तर बढऩे से काफी तादाद में वाहन मलबे में दब गए। साथ ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं”

सलूणी 21 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीनों के सहयोग से मलबा हटाकर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद किहार क्षेत्र में भारी बारिश व ओलावृष्टि के कारण अचानक नाले का जलस्तर बढ़ गया है। देखते ही देखते नाले के पानी के साथ भारी तादाद में मलबा बहकर मुख्य मार्ग तक पहुंच गया। इसके चलते सडक़ किनारे खड़े वाहन मलबे की जद में आ गए।

नाले के बढ़ते जलस्तर के चलते कुछ देर के लिए स्थानीय लोग डर से सहम गए। बारिश का दौर थमने के साथ ही लोगों ने मलबे में दबी गाडिय़ों को बाहर निकालने का काम आरंभ करने के साथ ही लोक निर्माण विभाग को सूचित किया। सूचना पाते ही लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों संग मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही को बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया।

सलूणी-लंगेरा मार्ग पर किहार के पास यातायात बहाली का काम जारी था। उधर, लोक निर्माण विभाग सलूणी के अधिशासी अभियंता ईं. कुमुद उपाध्याय ने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि के चलते चंबा-लंगेरा मार्ग पर किहार के पास नाले के पानी के साथ मलबा बहकर सडक़ तक पहुंच गया था।

इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीनों के सहयोग से मलबा हटाकर यातायात बहाली का काम जारी है। देर शाम तक मार्ग को दोबारा वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

15 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

15 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

16 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

16 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

16 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

16 hours ago