हिमाचल प्रदेश समाचार – पंडोह में पांव से आटा गूंथनेे पर मचा बवाल, लोगो ने बंद कराई दुकान

“पंडोह बाज़ार में उस वक्त माहौल गरमा गया जब दुकान में काम करने वाले एक प्रवासी युवक को पांव से आटा गूंथते हुए पकड़ा गया। मौके पर पुलिस को भी आना पड़ा और माहौल शांत करवाया, लेकिन गुस्साए लोगों ने कुछ ऐसी दुकानों को बंद कर दिया”
MANDI 24/07/2024 REPORTING BY SANTOSH SETH
पंडोह बाज़ार में उस वक्त माहौल गरमा गया जब दुकान में काम करने वाले एक प्रवासी युवक को पांव से आटा गूंथते हुए पकड़ा गया। मौके पर पुलिस को भी आना पड़ा और माहौल शांत करवाया, लेकिन गुस्साए लोगों ने कुछ ऐसी दुकानों को बंद कर दिया। दुकानों में बनाए गए सिड्डू मोमो अन्य खाद्य सामान भी लोगों ने प्रवासी दुकानदारों से फिंकवा दिया।
जानकारी के अनुसार एक युवक हैडपंप से पानी भरने के लिए आया हुआ था। अचानक टैक्सी स्टैंड के कुछ टैक्सी चालकों ने इस युवक से पूछा कि तेरे पांव आटे से कैसे सने हुए हैं। युवक ने बताया कि मैंने सिडडू-मोमोज के लिए आटा गूंथा है और हर रोज ऐसे ही करता हूँ । जिसके बाद लोग भडक़ गए।
उसने बताया कि पंडोह में इस समय एक दुकान नहीं बल्कि 3-4 दुकानों में मैं ही आटा बनाता हूं और पांव से ही बनाता हूं। जिसके बाद देखते देखते भीड़ जमा हो गई और माहौल भी कुछ गरमाने लगा। लोगों ने उसके लाला को बुलाया तो उसके पांव भी कुछ ऐसे ही थे।
टैक्सी यूनियन पंडोह के प्रधान घनश्याम शर्मा, नीरज कुमार, राम सिंह, पडोह पंचायत प्रधान गीता देवी ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।











