Breaking News

हिमाचल प्रदेश समाचार – मंडी के नेरचौक मेडिकल कालेज के MBBS स्टूडेंट ने दे दी जान, होस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

“जिला मंडी स्थित नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 22 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र ने गुरुवार देर रात फंदा लगा अपनी इहलीला समाप्त कर ली”

मंडी, 26/07/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जानकारी के अनुसार छात्र नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। मृतक की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी 22 वर्षिय विजय उदेनिया पुत्र मोहनलाल उदेनिया गांव उदयपुरिया हरमाड़ा घाटी के रूप में हुई है।

22 वर्षिय विजय उदेनिया ने अपने होस्टल के कमरे में पंखे के फंदा लगा लिया। जैसे ही इसकी सूचना अन्य प्रशिक्षु छात्रों को लगी, तो उन्होंने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज में पुलिस सहायता कक्ष में तैनात पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया तथा तुरंत छानबीन शुरू कर दी गई।

“विज्ञापन”

बता दें की विजय पिछले दो- तीन माह से पढ़ाई पर कम ध्यान दे रहा था और और किसी से ज्यादा बात भी नहीं करता था। विजय ने इस तरह का खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस इसको लेकर जांच पड़ताल कर रही है। मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे 22 वर्षीय छात्र विजय उदेनिय की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

“एलबीएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र विजय की गुरुवार देर शाम मौत हो गई है। छात्र के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई थी, जिस पर वे यहां पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है” – डीके वर्मा, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज नेरचौक

Santosh Kumar

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago