“मानसून आने से कई दिन पहले ही नगर निगम और अन्य विभाग बरसात से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर देते हैं, ताकि लोगाें को दिक्कतें न झेलनी पड़े। मगर मंडी शहर में सभी तैयारियां जस की तस पड़ी हैं। जरा-सी बरसात में ही सड़कों पर जलभराव हो रहा है। सीवरेज ब्लॉक हो रहे हैं”
Mandi 28/07/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
शुक्रवार को कुछ देर के लिए हुई बारिश में ही शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। बरसात का पानी नालियों में नहीं बल्कि सड़कों पर बह रहा था। कारण नालियों का ब्लॉक होना है। जेलरोड, पैलेस कालोनी, स्कूल बाजार में कई जगहों पर नालियों बंद पड़ी हैं। ऐसे में पानी सीधा सड़क पर पहुंच रहा है।
सवाल उठता है कि बरसात में आखिर नालियां कहां साफ की गई? वहीं, सीवरेज चैंबर ब्लॉक होकर ओवरफ्लो से बह रहे थे। इनसे निकलने वाला गंदा पानी वाहनों के चलने से लोगों के चेहरे और कपड़ों पर पड़ रहा था।
इसके अलावा बारिश का पानी सड़कों पर बहने से पैदल चलने वाले लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों के लिए गले की फांस बन गया। इस पानी के चलते लोगोंं के कपड़े, जूते भीग गए और सीवरेज के पानी के कारण तो लोगों को घरों में जाते ही दोबारा नहाना पड़ा।
शहर के जेल रोड, पैलेस कालोनी, सुहड़ा मुहल्ला, थनेहड़ा मोहल्ले में पानी के चैंबर बार बार लीक हो रहे हैं। शुक्रवार को बारिश के दौरान जेल रोड में चैंबर को फव्वारे की तरह पानी सीधा सड़क पर बह रहा था।
इस पानी का पूरा बहाव सड़क पर जाने से गाड़ियों के चलने से इसका गंदा पानी लोगों पर और दुकानों तक पहुंच रहा था। वहीं, लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद हर बार कर्मचारी ठीक करने को आते हैं, मगर बाद में हर दूसरे दिन यही समस्या हो रही है।
“आईपीएच के सहायक अभियंता रोहित ठाकुर ने कहा कि शिकायत मिलने के तुरंत बार कर्मचारियों को भेजकर चैंबर ठीक करवाए जाते हैं। वहीं, नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने कहा कि नालियों की सफाई सुनिश्चित की गई है अगर, फिर भी समस्या आई है तो इसे ठीक किया जाएगा”
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…