हिमाचल पुलिस भर्ती – पहले होगा ग्राउंड टेस्ट, 1088 पदों के लिए पहुंचे 1.36 लाख आवेदन

“हिमाचल के पुलिस विभाग में हो रही कांस्टेबल भर्ती को लोकसेवा आयोग अब पुलिस मुख्यालय को वापस भेज रहा है। इसकी वजह यह है कि इस भर्ती में अब पहले ग्राउंड टेस्ट होगा। उसके बाद ग्राउंड टेस्ट पास करने वाले सभी युवाओं की लिखित परीक्षा लोकसेवा आयोग लेगा”

शिमला 17 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस बार यह भर्ती लोकसेवा आयोग को दी गई थी। आवेदन के आखिरी दिन तक 1088 पदों के लिए 1.36 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। यानी एक पद के लिए 125 आवेदक हैं। यह इस भर्ती में अब तक सबसे ज्यादा आवेदन हैं।

इससे पहले पुलिस विभाग कांस्टेबल भर्ती रेंज वार करता था, जिसमें जिला का कोटा निर्धारित होता था, लेकिन इस बार इस भर्ती प्रक्रिया को बदलना पड़ा था।

इसके दो कारण थे। एक तो पुलिस मुख्यालय ने पिछली बार पुलिस भर्ती में हुई गड़बड़ी के बाद दर्ज हुए मामलों को देखते हुए इस बार भर्ती करने से इनकार कर दिया था।

दूसरा राज्य सरकार भी चाहती थी कि भर्ती स्टेट कैडर जैसी प्रक्रिया में हो। इस बार भर्ती के जरिए आने वाले कांस्टेबल को ड्रग्स के खिलाफ विशेष ट्रेनिंग के तहत इस्तेमाल किया जाएगा।

इसलिए इस भर्ती को विशेष कांस्टेबल परिणाम के तहत किया जा रहा है। कांस्टेबल भर्ती में पुरुषों के 708 और महिला कांस्टेबल के 380 पद भरे जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने में तकनीकी दिक्कत आने पर लोकसेवा आयोग ने आखिरी तारीख को भी बढ़ा दिया था।

लोकसेवा आयोग के चेयरमैन कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि आवेदन की आखिरी तारीख हो गई है और अब ग्राउंड टेस्ट के लिए मामला पुलिस मुख्यालय को भेजा जा रहा है।

ग्राउंड टेस्ट पास करने वाले युवाओं के लिए लोक सेवा आयोग फिर लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। अभ्यर्थी इसके लिए लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से समय-समय पर जानकारी ले सकते हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.