Himachal Panchayat Election 2026 Narkanda

हिमाचल पंचायत चुनाव: 79 हजार नामांकन, नारकंडा नगर पंचायत निर्विरोध

हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: 79 हजार से ज्यादा नामांकन; देश की सबसे छोटी ‘नारकंडा’ नगर पंचायत चुनी गई निर्विरोध”

शिमला: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

राज्य भर में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब तक कुल 79,676 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

नामांकन के अंतिम दिन ही रिकॉर्ड 37,114 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भरे। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, देर रात तक चंबा जिले के दुर्गम पांगी विकास खंड से सूचना प्राप्त नहीं हुई थी, ऐसे में कुल प्रत्याशियों का यह आंकड़ा और बढ़ने की पूरी संभावना है।

सबसे ज्यादा नामांकन कांगड़ा में, लाहौल-स्पीति में सबसे कम

आयोग द्वारा जारी जिलावार आंकड़ों के अनुसार, नामांकन के मामले में कांगड़ा जिला सबसे आगे रहा है:

  • कांगड़ा: 14,590

  • मंडी: 14,517

  • चंबा: 8,002

  • शिमला: 7,614

  • सोलन: 5,605

  • ऊना: 5,823

  • सिरमौर: 5,970

  • कुल्लू: 5,817

  • हमीरपुर: 5,333

  • किन्नौर: 1,428

  • लाहौल-स्पीति: सबसे कम 493 नामांकन दाखिल हुए।

12 मई को होगी छंटनी, तीन चरणों में मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग ने 29 अप्रैल को इन पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी की थी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 12 मई को सुबह 10 बजे से संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) की जाएगी।

प्रत्याशी 15 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे और उसी दिन चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए जाएंगे।

पंचायतीराज संस्थाओं के लिए मतदान तीन चरणों में—26, 28 और 30 मई 2026 को करवाया जाएगा।

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक बैलेट पेपर (मतपत्र) और मतपेटियों के माध्यम से संपन्न होगा।

नारकंडा नगर पंचायत का निर्विरोध चुनाव, हर वार्ड को मिलेंगे 3 लाख

एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में चुनावी दंगल सज रहा है, वहीं प्रदेश (और संभवतः देश) की सबसे छोटी नगर पंचायत ‘नारकंडा’ (Narkanda) ने एक अनूठी मिसाल पेश की है।

सोमवार को नाम वापसी के दिन छह प्रत्याशियों के पर्चा वापस लेने के बाद नारकंडा नगर पंचायत के सभी सात वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस नगर पंचायत में कुल 432 मतदाता हैं।

निर्विरोध चुने गए सदस्य:

  • वार्ड 1: नरेश कैंथना

  • वार्ड 2: कविता नेगी

  • वार्ड 3: मधुबाला

  • वार्ड 4: शशि कैंथला

  • वार्ड 5: कुसुमलता

  • वार्ड 6: केदार नाथ

  • वार्ड 7: मीरा राज्टा

एसडीएम कुमारसैन मुकेश कुमार ने आधिकारिक तौर पर इन्हें निर्विरोध घोषित कर दिया है। इस शानदार पहल को सराहते हुए ठियोग-कुमारसैन के समाजसेवी और ‘ग्रीनबेरी वेलफेयर फाउंडेशन’ के चेयरमैन राजेश कुमार ने नारकंडा नगर पंचायत को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

यह राशि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए तीन-तीन लाख रुपये के रूप में दी जाएगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.