हिमाचल समाचार – मंडी बाईपास पर जल्द शुरू होगा यातायात

“इस महीने के अंत तक मंडी बाईपास पर शुरू हो जाएगा यातायात , मंडी बाईपास प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा,  कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बन रहा है मंडी बाईपास,  बाईपास शुरू हो जाने से मंडी शहर को मिलेगी भारी भरकम जाम से निजात”
मंडी 16 / 09 / 2024 शब्द नीतू कौशल की रिपोर्ट
इस महीने के अंत तक मंडी शहर को भारी भरकम जाम से निजात मिलने वाली है। क्योंकि कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बन रहे मंडी बाईपास पर इस महीने के अंत तक यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
मंडी बाईपास फोरलेन प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है और मात्र 10 प्रतिशत कार्य ही शेष रहा हुआ है। इसमें प्रमुख कार्य चक्कर के पास सुकेती खड्ड पर बन रहे पुल का है।
यह पुल बनकर तैयार हो चुका है जबकि इसकी अप्रोच को बनाने का कार्य चला हुआ है। यह कार्य आने वाले 10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
इसके अलावा मंडी बाईपास में चार टनलें भी बनाई गई हैं। चारों टनलों का सारा काम पूरा हो चुका है और अब यहां पर रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है।
इसके अलावा बगला से लेकर विंद्रावणी तक फोरलेन पर टायरिंग और अन्य प्रकार के सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि मंडी बाईपास को इस महीने के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। बीच में बरसात के मौसम के कारण कार्य में थोड़ी देरी हुई है लेकिन अब इस कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है।
इस बारे में वरूण चारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई ने बताया कि मंडी शहर को जल्द ही मिलेगी ट्रेफिक जाम से निजात। मंडी बाईपास के शुरू हो जाने से मंडी शहर को भारी भरकम ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
मौजूदा समय में कुल्लू-मनाली या चंडीगढ़ के लिए आने-जाने वाला सारा ट्रेफिक मंडी शहर से होकर गुजरता है। जिस कारण यहां अधिकतर समय जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
लेकिन इस बाईपास के बन जाने से यह सारा ट्रेफिक शहर के बाहर से होकर चला जाएगा। इससे शहर में गाड़ियों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
बगला से लेकर विंद्रावणी तक बन रहे मंडी बाईपास के शुरू होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इससे मनाली और चंडीगढ़ की तरफ जाने वालों के समय की बचत होने के साथ ही दूरी भी कम होगी।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

12 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

12 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

12 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

13 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

13 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

13 hours ago