Breaking News

हिमाचल समाचार – काँगड़ा में रह रहे इजराइली नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान – शालिनी अग्निहोत्री ( पुलिस अधीक्षक कांगड़ा )

“सबसे ज्यादा इजराइली कुल्लू के कसोल में रहते हैं और सम्भावना जताई जा रही है कि यहां पर भी हमास की बदले की आशंका से इजराइली नागरिकों को भी टारगेट किया जा सकता है”

धर्मशाला 03 / 09 / 2024 (शब्द) विपन शर्मा की रिपोर्ट 94181-87437

हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद अब इजराइली लोग हमास की रडार पर आ गए हैं और उनसे कड़ा बदला लेने की कसम भी खाई है, इसी सिलसिले में हमारे देश का खुफिया तंत्र भी अलर्ट मोड पर आ गया है।
हालांकि सबसे ज्यादा इजराइली कुल्लू के कसोल में रहते हैं और यहां पर भी हमास की बदले की आशंका से इजराइली नागरिकों को भी टारगेट किया जा सकता है।
भारतीय NSG कमांडो के मुख्य ब्रिगेडियर एमएस करियप्पा ने यहां आकर आतंकियों से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया है।
मगर दूसरे नंबर पर धर्मशाला के धर्मकोट में भी बहुतायत मात्रा में इजराइली रहते हैं और यहां भी सुरक्षा तंत्र अलर्ट मोड पर है।
हिमाचल प्रदेश में पहली बार विशिष्ट एनएसजी कमांडो की कुल्लू स्थित कसोल- मनाली में काउन्टर टेररिस्ट मॉक ड्रिल हुई है।
गौरतलब है कि हमास और ईरान ने इस्माइल हानिया की हत्या का आरोप इजराइल पर लगाया है। फिलीस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद हमास ने इसका कड़ा बदला लेने की कसम खाई है।
देश का खुफिया तंत्र भी अलर्ट मोड पर है। सबसे ज्यादा इजराइली कुल्लू के कसोल में रहते हैं। यहाँ पर भी हमास की बदले की आशंका से इजराइली नागरिकों को भी टारगेट किया जा सकता है।
इसी को लेकर जब एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि विदेशों में इन दिनों युद्ध जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं।
इस बीच इसका असर भारत पर भी पड़ता है, इसलिए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि अगर बाहरी देशों के बीच में अगर कोई खींचतान हैं और हम चुप बैठे रहें, इसलिए हमें हमेशा अलर्ट मॉड पर ही रहना पड़ता है।
हम हर लिहाज़ से अलर्ट पर हैं, यहां जितने भी लोग हैं अब उनकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सब सुरक्षित हैं।
Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद पर सीएम योगी का पलटवार: सवाल उठाने पर विपक्ष को घेरा

SIR और चुनाव आयोग विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर पलटवार: कहा- 'कांग्रेस के…

42 seconds ago

मन की बात: पीएम मोदी ने जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक पर की बात

Mann Ki Baat 138th Episode: पीएम मोदी ने जनगणना को बताया 'भविष्य की तस्वीर', 32…

9 minutes ago

अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली LNG ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

भारतीय रेलवे में नया अध्याय: अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली 'LNG ट्रेन'…

19 minutes ago

वाराणसी का पहला ISO 9001 सर्टिफाइड थाना बना चौक

काशी की पुलिसिंग में नया कीर्तिमान: वाराणसी का पहला 'ISO 9001' सर्टिफाइड थाना बना चौक,…

30 minutes ago

यूपी में बारिश-तूफान से 60 घंटे में 56 की मौत, 1021 मकान क्षतिग्रस्त

यूपी में बारिश और तूफान का तांडव: 60 घंटों में 56 लोगों की मौत, 1021…

44 minutes ago

अंबाला के धूलकोट में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी: 2 मजदूरों की मौत

अंबाला में बड़ा हादसा: धूलकोट गांव में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ताश के पत्तों की…

51 minutes ago