“मंडी एसपी के दिशानिर्देशों के तहत डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम और एसएचओ रजनीश ठाकुर ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत तीन युवको को चिट्टे के साथ धर दबोचा”
मंडी 31 / 08 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
सरकाघाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घुमारवीं सुपर हाईवे पर फतेहपुर मुख्य बाजार में लगाए गए नाके के दौरान पुलिस टीम ने पौंटा की ओर से आ रही एक काले रंग की ऑल्टो 800 नंबर एचपी 86-9596 को रोका, जिसमें तीन युवक सवार थे।
पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक धर्मपुर से संबंधित हैं। युवकों की पहचान 31 वर्षीय राहुल पुत्र पवन कुमार, 30 वर्षीय शशि पुत्र प्रकाश चंद और 24 वर्षीय अमित शर्मा पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो सीट कवर की जेब से एक पुडिय़ा बरामद हुई, जिसमें 7.73 ग्राम हेरोइन थी।
तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि सरकाघाट पुलिस द्वारा इस महीने में यह चौथा मामला है, जिसमें चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस की यह सख्त कार्रवाई नशे के खिलाफ उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…