Breaking News

हिमाचल समाचार – सात घंटे बंद रहा हाईवे, मलबे में फंसीं गाड़ियां, चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

“चंडीगढ़-मनाली एनएच नौ मील में भूस्खलन व मलबा आने से रात 3:00 से से गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे तक यातायात के बंद रहा। यहां ट्रक व जीप मलबे में फंस गए”

मंडी 09 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में कई भागों में बारिश का दौर लगातार जारी है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी भारी बारिश दर्ज की गई है।

बुधवार रात को शिलारू में 86.4, बग्गी 76.6, सुंदरनगर 64.2, मंडी 60.2, गोहर 57.4, जोगिंदरनगर 53.0, पंडोह 50.0, नारकंडा 20.0, धौलाकुलां 22.0 व शिमला में 24.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उधर, चंडीगढ़-मनाली एनएच नौ मील में भूस्खलन व मलबा आने से रात 3:00 से से गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे तक यातायात के लिए बंद रहा। यहां ट्रक व जीप मलबे में फंस गए। चालकों ने भागकर जान बचाई।

वहीं कुकलाह में खड्ड का जलस्तर बढ़ने से कई वाहन फंस गए। एक जीप बीच में फंस गई, चालक ने कड़ी मशक्कत से अपनी जान बचाई ।

नौ मील में एनएच बंद होने पर बिंद्रावणी व आर्मी ट्रांजिट कैंप के पास यातायात रोका गया। कड़ी मशक्कत के बाद नौ मील सुबह यातायात के लिए खोला गया।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि हाईवे बीती रात 3:00 बजे से बंद था, जिसे गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे यातायात के लिए पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। पुलिस टीम की निगरानी में वाहनों की आवाजाही की जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 14 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी। 10 व 11 अगस्त को कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 8-9 व 12 से 14 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। लोगों को अपनी यात्रा को मौसम की स्थिति के अनुसार प्लान करने के लिए कहा गया है।

कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में मध्यम स्तर के बाढ़ का जोखिम है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 22 अगस्त के दौरान राज्य में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। इस अवधि के लिए राज्य में औसत वर्षा सामान्य रहने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 21.3, भुंतर 22.0, कल्पा 15.4, धर्मशाला 19.0, ऊना 23.0, नाहन 23.3, पालमपुर 20.0, सोलन 20.2, मनाली 19.1, कांगड़ा 22.0, मंडी 23.7, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 24.8, चंबा 23.2, जुब्बड़हट्टी 20.0, कुफरी 15.9, कुकुमसेरी 13.0, नारकंडा 13.8, रिकांगपिओ 18.1, घौलाकुआं 25.0, कसौली 17.7, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 26.0 व सैंज में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago