हिमाचल समाचार – शिमला, सोलन में भारी बारिश, बद्दी के कई क्षेत्रों में जलभराव

“हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच मंगलवार दोपहर को भारी बारिश हुई। राजधानी शिमला और सोलन में करीब तीन घंटों तक भारी बारिश हुई”

सोलन 04 / 09 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट 

सोलन के बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित रहा।

भूस्खलन के कारण शिमला शहर से वाया चक्कर नेशनल हाईवे बंद हो गया है। वाया बालूगंज वाहन भेजे जा रहे हैं।

वहीं, पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे हेवना के समीप भूस्खलन से 24 घंटे और निगुलसरी के पास शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे 23 घंटे बंद रहा।

नेशनल हाईवे- 707 पर हेवना के पास फिर भूस्खलन

पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे- 707 हेवना के पास भूस्खलन से मंगलवार को फिर बंद हो गया। बिना बारिश के ही हाईवे पर भूस्खलन हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विद्यार्थियों और कर्मचारियों व अन्य लोगों को जान जोखिम में डाल करकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। हाईवे पर मलबे के ढेर लगे हैं।

हालांकि, विभाग की ओर से मार्ग को बहाल करने के लिए मौके पर मशीनरी लगाई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

निगुलसरी में पहाड़ी से भारी भूस्खलन और चट्टानें दरकने के कारण सोमवार शाम सात बजे एनएच-पांच बाधित हो गया। दो सौ मीटर एनएच पर मलबा ही मलबा भर गया है।

मंगलवार को शाम छह बजे 23 घंटे बाद हाईवे बहाल किया जा सका। रामपुर उपमंडल की चार पंचायतों को जोड़ने वाले तकलेच देवठी सड़क पर सेरीपुल के पास सोमवार रात से सड़क धंसने का सिलसिला शुरू हो गया। इस कारण कारण हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ीं।

सोलन व आसपास के क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। लोगों को घरों व दुकानों में ही दुबके रहना पड़ा। वहीं सोलन के बीबीएन क्षेत्र में नालियां जाम होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया।

बद्दी-साई मार्ग, बद्दी-पिंजौर, बरोटीवाला मार्ग, झाड़माजरी के बीबीएनडीए के कार्यालय के साथ सड़क पर पानी जमा रहा।

बद्दी के रेड लाइट चौक के समीप, ट्रक यूनियन, भुड्ड, मलकू माजरा, खरूणी आदि स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद पर सीएम योगी का पलटवार: सवाल उठाने पर विपक्ष को घेरा

SIR और चुनाव आयोग विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर पलटवार: कहा- 'कांग्रेस के…

6 hours ago

मन की बात: पीएम मोदी ने जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक पर की बात

Mann Ki Baat 138th Episode: पीएम मोदी ने जनगणना को बताया 'भविष्य की तस्वीर', 32…

6 hours ago

अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली LNG ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

भारतीय रेलवे में नया अध्याय: अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली 'LNG ट्रेन'…

6 hours ago

वाराणसी का पहला ISO 9001 सर्टिफाइड थाना बना चौक

काशी की पुलिसिंग में नया कीर्तिमान: वाराणसी का पहला 'ISO 9001' सर्टिफाइड थाना बना चौक,…

6 hours ago

यूपी में बारिश-तूफान से 60 घंटे में 56 की मौत, 1021 मकान क्षतिग्रस्त

यूपी में बारिश और तूफान का तांडव: 60 घंटों में 56 लोगों की मौत, 1021…

7 hours ago

अंबाला के धूलकोट में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी: 2 मजदूरों की मौत

अंबाला में बड़ा हादसा: धूलकोट गांव में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ताश के पत्तों की…

7 hours ago