Categories: Breaking News

हिमाचल समाचार – मंडी के सुंदरनगर में बच्ची से दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती

“सांकेतिक चित्र”

“मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत एक क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के पांच महीने की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चाइल्ड लाइन मंडी की शिकायत पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है”

उपमंडल के एक युवक ने अपने घर पर पिछले एक वर्ष से रह रही नाबालिग के साथ कई बार शारिरिक संबंध स्थापित कर रहा था, इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई।

पीडि़त किसी अन्य जिला से संबंध रखती है व इसके पिता की मृत्यु हो गई है और माता ने अन्य विवाह कर लिया है। नाबालिग और आरोपी की मुलाकात मणिकर्ण में हुई थी।

वही से आरोपी नाबालिग को अपने घर ले आया था और करीब एक वर्ष से उसे साथ रखा हुआ था। नाबालिग के गर्भवती होने के शक के आधार पर इसकी सूचना किसी ने चाइल्ड लाइन मंडी को दी।

चाइल्ड लाइन द्वारा नाबालिग को कब्जे में लेकर जब स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तो जांच में पांच महीने की गर्भवती होने का पता चला।

चाइल्ड लाइन मंडी की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले में जांच जारी है।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

8 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

8 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

9 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

9 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

9 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

9 hours ago