हिमाचल समाचार – देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने सवारियां ढोतीं दबोचीं निजी गाडिय़ां

“फोटो सोर्स – सोशल मीडिया”

“देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के  कार्यकारिणी सदस्यों ने बस स्टैंड के बाहर गुप्त सूचना के आधार पर तीन निजी गाडिय़ों को सवारियों ढोते हुए पकड़ा और उनका चालान कटवाया”

मंडी 27 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

सोमवार लगभग 1:30 बजे एक स्विफ्ट डिजायर निजी वाहन नंबर एचपी17 सी 4319 बस स्टैंड के बाहर सवारी बिठा रही थी।

यूनियन के सदस्यों द्वारा गाड़ी को रोका गया और पूछताछ पर पाया गया सवारियों ने बुकिंग ब्ला ब्ला मोबाइल एप के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए करवाई है। पुलिस की सहायता से इनका चालान करवाया गया।

वहीं स्विफ्ट कार भी ब्ला ब्ला एप के माध्यम से ही मंडी से चंडीगढ़ सवारियां लेकर जा रहा था, जिसमें 4 सवारियां बस स्टैंड मंडी से बैठ रही थी।

जब यूनियन के प्रधान भूपेश ठाकुर ने सवारी से पूछा तो उन्होंने भी यही बताया कि ब्ला ब्ला एप के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए कैब बुक करवाई है।

यूनियन के प्रधान भूपेश ठाकुर ने पुलिस की सहायता से इनका भी चालान करवाया। इन गाडिय़ों के चालान का जुर्माना लगभग 10,000 प्रति गाड़ी है।

वहीं तीसरी इनोवा कार भी सवारियां लेकर चंडीगढ़ जा रही थी, जिसका पुलिस के माध्यम से 14,000 का चालान काटा गया ।

बता दें कि पिछले कुछ समय से सवारियां ब्ला ब्ला ऐप के माध्यम से निजी वाहनों को बुक कर रहे हैं, जिससे टैक्सी ऑपरेटरों को परेशानियां पेश आ रही है।

सवारियां टैक्सी के बजाए इस ऐप के माध्यम से गाडिय़ों की बुकिंग करवा रहे हैं। देवभूमि टैक्सी यूनियन के सदस्यों द्वारा लगातार निजी वाहनों पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है । पहले भी गाडिय़ां पकड़ी गई हैं। 

मामले को लेकर देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की कार्यकारिणी के सदस्य उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिले और इस मोबाइल ऐप ब्ला ब्ला के बारे में उनको अवगत करवाया गया ।

उप मुख्यमंत्री ने शिकायत सुनी और शिकायत पत्र के बारे में शिमला में यह बात रखने की बात कही।

देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों का कहना है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उपमुख्यमंत्री इस ब्ला ब्ला मोबाइल ऐप को प्रदेश में बंद करने की पूर्ण कोशिश करेंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

1 hour ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

2 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

2 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

4 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

4 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

4 hours ago