हिमाचल समाचार – खतरा टला….. कड़ी मशक्कत के बाद खुल गए पंडोह डैम के जाम हुए दोनों गेट

“पंडोह डैम के जाम हुए दोनों फ्लड गेट खुल गए हैं। रविवार को सभी पांचों फ्लड गेट से झील का पानी सुचारू रूप से बहने लगा है। जिससे बीबीएमबी के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ रही है”

मंडी 05/08/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पिछले 2 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद यह सफ लता प्राप्त हुई है। बता दें कि जैसे ही गेट जाम होने की खबर फैली लोग दहशत में आ गए थे।

जिसके चलते जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर भी पंडोह साइट पर जायजा लेने पहुंचे। बीबीएमबी के चैयरमैन ने समस्या के समाधान का जिम्मा अपने हाथ लिया।

हर संभव प्रयास किये गये। अन्त में शाम 7:30 बजे दो हैवीवेट मशीनों के बल से गेट को उठाने में सफलता मिली। जिससे हौसले बुलंद हुए और रात को 11 बजे दूसरे गेट को भी खोल दिया गया।

प्रात: 7 बजे पड़ोह डैम के सभी पांचों गेट से पानी का फ्लो देखते ही बन रहा था। बग्गी टनल साइट फंसी लकडिय़ों को रविवार को युद्धस्तर पर बाहर निकाला गया।

मगर अभी तक डैहर पावर हाउस के लिए पानी नहीं छोड़ा जा सका है क्योंकि अभी भी सिल्ट बहुत ज्यादा है। डैम के गेट खुलने की खुशी में बीबीएमबी के चैयरमैन अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ माता बगलामुखी मंदिर गए।

जहां उन्होंने माता की पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।  इस सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। डीसी मंडी ने दोनों गेट खुलने की सुचना जारी करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

लोगों को ब्यास नदी से दूर रहने की हिदायत दी है। जबकि बीबीएमबी के मुख्य अभियंता संजीव दत्त ने गेट खुलने के लिए अपने कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई दी।

स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें ब्यास नदी से उचित दूरी बनाए रखने का आह्वान किया। निश्चित रूप से यह एक बड़ा संकट था, जो टल गया है। 

Santosh Kumar

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago