Breaking News

हिमाचल समाचार – श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे,”दारचा के पास बादल फटने से दो पुल क्षतिग्रस्त

“फोटो सोर्स – गूगल”

“श्रीखंड महादेव की पहाडिय़ों पर बादल फटने के चलते जहां भारी तबाही हुई है, वहीं श्रीखंड यात्रा पर निकले 300 लोग भी यहां फस गए हैं”

शिमला 03/08/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें शरण दी गई है, लेकिन जगह-जगह सडक़ खराब होने के चलते उनके वाहन भी फंसे हुए हैं, जिसके चलते वह यहां से नहीं निकल पा रहे हैं।

ऐसे में अब जिला प्रशासन द्वारा सडक़ों की मरम्मत की जा रही है और कुछ जगह पर अब वैली ब्रिज भी लगाए जाएंगे। उसके बाद यहां पर फंसे वाहनों के माध्यम से सभी लोग अपने-अपने घरों की ओर निकल आएंगे।

जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य को तेज कर दिया गया है। इसके अलावा श्रीखंड यात्रा पर गए स्थानीय देवता के साथ श्रद्धालु भी अब वापस लौट आए हैं।

श्रद्धालुओं के अनुसार श्रीखंड महादेव के समीप ही यह बादल फटा है और यहीं से ही पूरी तबाही शुरू हुई है। ऐसे में यह रास्ता अब बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते यहां पर यात्रा करना भी काफी मुश्किल है।

स्थानीय निवासी मदन सिंह, रवि शर्मा का कहना है कि बादल फटने के चलते कई लोग अभी भी लापता है और ऊपरी इलाकों में ग्रामीणों के द्वारा श्रीखंड यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को शरण दी गई है। सभी श्रद्धालु सुरक्षित स्थानों पर रह रहे हैं।

डीसी कुल्लू तोरूल एस रवीश ने बताया कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित है और पैदल घर जाने के लिए भी मार्ग की व्यवस्था है, लेकिन श्रद्धालुओं की गाडिय़ां वहीं पर फंसी हुई हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि वह सडक़ ठीक होने का इंतजार करेंगे तथा अपनी गाडिय़ों को साथ लेकर ही जाएंगे। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा सडक़ों की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया गया है।

“दारचा के पास बादल फटने से दो पुल क्षतिग्रस्त, कुछ भागों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट”

लाहौल-स्पीति के दारचा-शिंकुला मार्ग पर दारचा से लगभग 16 किमी दूर बादल फटने से पुराने व नए दोनों पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल शिंकुला दर्रा होकर दारचा से जांस्कर सड़क यातायात के लिए बंद है।

सीमा सड़क संगठन मार्ग को बहाल करने में जुटा है। लेकिन नुकसान अधिक होने से करीब 2-3 दिन का समय लग सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और दारचा से शिंकुला सड़क का उपयोग तब तक न करें जब तक इसे उपयोग के लिए सुरक्षित घोषित न कर दिया जाए।

एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि दारचा-शिंकुला मार्ग बंद हो गया है। उधर, समेज, बागीपुल व राजबन में बादल फटने के दो दिन बाद भी 46 लोगों का पता नहीं चल पाया है। रामपुर के समेज में 36 लोग लापता हैं। अब तक सात शव मिल चुके हैं। 

राज्य में 191 सड़कें ठप
उधर, जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे व 191 सड़कें यातायात के लिए ठप रहीं। इसके अतिरिक्त 294 बिजली ट्रांसफार्मर व 120  जल आपूर्ति स्कीमें भी बाधित हैं। सबसे ज्यादा सेवाएं चंबा, कुल्ल्, लाहौल-स्पीति, मंडी व शिमला में प्रभावित हैं।
जानें मौसम पूवानुमान
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। राज्य के कुछ स्थानों पर 9 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

काजा के सगनम में बादल फटा, महिला की मौत

काजा उपमंडल के सगनम गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बादल फटने से एक महिला की मौत हो गई। बादल फटने से बाढ़ के साथ आए मलबे में एक गाड़ी दब गई।
मृतक महिला की पहचान जंगमो (55) पत्नी पदम दुर्जे निवासी सगनम के रूप में हुई है। अतिरिक्त उपायुक्त की अगुवाई में उपमंडलाधिकारी नागरिक, नायब तहसीलदार और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की एक टुकड़ी और पुलिस दल बचाव कार्य में जुट गए हैं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 20.8, कल्पा 15.0, धर्मशाला 19.5, ऊना 24.2, नाहन 23.9, पालमपुर 18.5, सोलन 21.5, मनाली 18.1, कांगड़ा 22.2, मंडी 23.9, बिलासपुर 24.8, हमीरपुर 25, चंबा 23.6, कुफरी 14.8, नारकंडा 13.0, धौलाकुआं 26.7, समदो 16.2, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 26.0 व सैंज में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago