हिमाचल / मंडी समाचार – पुराने बस स्टॉप को फिर से चलाने की मांग को लेकर महिलाओ ने दिया धरना

मंडी 28 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
महिलाओं ने पन्ना लाल रक्षा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कपूर की अध्यक्षता में इन फैसलों के विरोध में रैली के बाद उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के माध्यम से मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपा और पुराने बस स्टॉप को फिर से चलाने की मांग रखी।
महिलाओं का कहना है कि पडल में बनने जा रहा इंडोर स्टेडियम जोला में बनाया जाए, जिससे ग्रमीण क्षेत्रों के युवाओं को भी फायदा होगा।
बता दें कि मंडी शहर के बीचों बीच बने स्कोडी चौक से बस स्टॉप को हटाए जाने के बाद जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि प्रशासन द्वारा कुसुम थियेटर के पास बस स्टॉप बनाए जाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। स्कोडी चौक में बसें ना रूकने के कारण सवारियों को सेरी मंच में उतारा जा रहा है।
जिसके बाद आम जनता को या तो लंबा सफर तय कर पैदल अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है या फिर ऑटो चालकों के सामने अस्पताल पहुंचाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है।
वहीं अस्पताल से वापसी में घर जाने के लिए स्कोड़ी चौक के बजाय इन लोगों को शहर के महामृत्युंजय चौक पर बस लेने के लिए पहुंचना पड़ रहा है।
वर्षो पुराने बस स्टॉपेज को प्रशासन के द्वारा बंद करने के बाद लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से वह इन्हीं बस स्टॉपों पर उतरते और बस पकड़ते आ रहे हैं।
इससे पहले तो प्रशासन को कोई परेशानी नहीं हुई और ना ही इतने वर्षों बाद अब इसे बदला गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुराने बस स्टापों को फिर से शुरू कि या जाए। ताकि लोगों को पेश आ रही समस्याओं का समाधान हो सके।
पन्ना लाल रक्षा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कपूर ने कहा कि लोगों को परेशनियां पेश आ रही है, जिसको देखते हुए यह रैली निकाली गई है।
पड्डल में बनने जा रहे इनडोर स्टेडियम को लेकर उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम रतिपुल के जोला में बनाया जाए। इस बीच वह सदर विधायक अनिल शर्मा पर भी खूब बरसे।
उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को जनता से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को यदि परेशानी होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।











