हिमाचल/ मंडी समाचार – डीसी से मिलकर शहर के लोगों ने उठाई मस्जिद स्थल की खुदाई की मांग

“लोग बोले यहां था शिवालय, पुरातत्व विभाग से करवाई जाए खुदाई, डीसी मंडी से मिलकर मंडी शहर के लोगों ने उठाई मस्जिद स्थल की खुदाई की मांग, कहा कि जिस स्थान पर आज बनी है मस्जिद वहां किसी समय हुआ करता था शिवालय”
मंडी 19 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
मंडी शहर के जेल रोड़ स्थित मस्जिद के अवैध निर्माण का मामला अभी शांत होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने के आदेशों के बीच अब मंडी शहर के लोगों ने यह दावा किया है कि जिस स्थान पर मस्जिद बनी है वहां कभी शिवालय हुआ करता था।
इसलिए इस स्थान पर पुरातत्व विभाग की टीम से खुदाई करवाई जाए। ऐसा करने से यहां शिवालय के अवशेष मिल जाएंगे और उसके बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
बुधवार को मंडी शहर के लोगों ने अपनी इसी मांग को लेकर डीसी मंडी अपूर्व देवगन से मुलाकात की और उन्हें एक मांगपत्र भी सौंपा।
मंडी शहर निवासी गगन प्रदीप बहल ने बताया कि जिस स्थान पर गुंबदनुमा मस्जिद के पुराने ढांचे की बात कही जा रही है, वह मस्जिद का ढांचा नहीं बल्कि शिवालय था।
गगन प्रदीप के अनुसार मंडी शहर के कई उम्रदराज बुजुर्ग भी इस बात पर अपनी मुहर लगा रहे हैं। अंग्रेजी शासन काल के दौरान कश्मीरी खान यहां ठहरा करते थे।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बाद में इस स्थान पर सहारनपुर से आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपना कब्जा कर लिया। यह स्थान हिंदू देव स्थल है और आज भी इस मस्जिद के नीचे शिवालय मौजूद है।
उन्होंने जिला प्रशासन से इस स्थान पर सड़क का चौड़ीकरण करने से पहले पुरातत्व विभाग से इसका निरीक्षण व खुदाई करवाने की मांग उठाई है।
बता दें कि बीती 10 सितंबर को सबसे पहले मंडी शहर के जेल रोड़ स्थित मस्जिद को अवैध बताते हुए बहुत से हिंदू संगठनों ने इसे तोड़ने की मांग उठाई और जल्द ही ऐसा न करने की स्थिति में 13 सितंबर को उग्र प्रदर्शन करते हुए खुद मस्जिद तोड़ने की चेतावनी दे डाली।
जिसके बाद 12 सितंबर को मस्जिद कमेटी के लोगों ने भाईचारे का संदेश देते हुए लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनाए गए मस्जिद की एक दीवार को गिराने का काम शुरू कर दिया।
हिंदू संगठनों के लोग इससे शांत नहीं हुए और 13 सितंबर को अवैध रूप से बनी मस्जिद को पूरी तरह से गिराने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे।
इसी दिन नगर निगम के आयुक्त ने इस मस्जिद के पूरे निर्माण को अवैध करार देते हुए इसे 30 दिनों के भीतर गिराने के आदेश जारी किए थे।
हालांकि अभी इस पर आगामी कोई कार्रवाई नहीं हुई है लेकिन उससे ठीक पहले अब स्थानीय लोग इस मस्जिद के स्थान पर शिवालय होने का दावा यहां खुदाई करने की मांग उठाने लग गए हैं।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

12 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

12 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

12 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

13 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

13 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

13 hours ago