हिमाचल / मंडी समाचार – कोलकाता प्रकरण में इंसाफ को लेकर मंडी कालेज और एसपीयू के छात्रों ने किया प्रदर्शन

“कोलकाता प्रकरण को लेकर को लेकर प्रदेभर में भारी आक्रोश है। गुरुवार को उक्त मामले के विरोध में वल्लभ महाविद्यालय और सरदार पटेल विश्वविद्यालय के छात्रों ने जोरों-शोरों से विरोध प्रदर्शन किया”

मंडी 30 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

मंडी में हल्की बारिश के बीच भी कालेज व एसपीयू के छात्र-छात्राओं ने जमकर करीब तीन घंटे लगातार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

विद्यार्थियों ने मामले को लेकर इंसाफ की जोरदार मांग की। इस दौरान वल्लभ महाविद्यालय के छात्र तरुण ठाकुर ने बताया कि भारत में बढ़ते दुष्कर्म के मामले के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है, ताकि देश में बहन बेटियां सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि यदि हत्या की सजा एक साल में दोषी को मिलती है। तो बलात्कार की सजा भी तुरंत दोषी को मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा की जिस तरह निर्भया केस में सात साल बाद दोषियों को सजा मिली, जो सही नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की है बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए, जिसमें दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में फांसी की सजा सुनाई जाए।

ताकि इस प्रकार के अपराधों पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज की महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि एक दोषी का एनकाउंटर कर दिया गया है।

लेकिन उसकी जानकारी किसी को भी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषी की जानकारी सबके साथ साझा की जाए।

वहीं वल्लभ महाविद्यालय की छात्रा मीनाक्षी ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है बहन बेटियों को सुरक्षित महसूस करवाया जाए और जो आए दिन दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे है उनको रोक लगाने के लिए सरकार को सख्त कानून पारित करना चाहिए।

उन्होंने कहा की आज युवा और छात्र शक्ति एक हुई है और विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती है, तो इसके खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देशभर में दरिंदगी लगातार बढ़ती जा रहा है। क्राइम करने वाले के खिलाफ कड़ा कानून लाना बहुत जरुरी हो चुका है, अन्यथा बहुत देर हो जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

9 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

9 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

9 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

9 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

9 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

12 hours ago