हिमाचल / मंडी समाचार – नगर निगम ने में अवैध मस्जिद के काटे बिजली पानी के कनेक्शन

“मंडी में अवैध मस्जिद मामले में नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया है। अवैध मजिस्द मामले में निगम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब अवैध मस्जिद के बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं”
मंडी 20 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
नगर निगम ने आगामी कार्रवाई करते हुए बिजली बोर्ड व आईपीएच विभाग को बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं।
विद्युत विभाग मंडी मंडल वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार बिजली के कनेक्शन काटने की पुष्टि की है। वहीं जल शक्ति विभाग मंडी मंडल अधिशाषी अभियंता राजकुमार सैनी ने पानी का कनेक्शन काटने के लिए विभागीय लीगल कार्रवाई जारी की है।
नगर निगम आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि अवैध निर्माण घोषित होने के बाद एक्ट के तरह यह कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि राजधानी शिमला के बाद मंडी में बीती 10 सितंबर को सबसे पहले इस अवैध मस्जिद को गिराने की मांग उठी थी।
जिसके बाद 12 सितंबर को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारे संदेश देते हुए लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनाई गई मस्जिद की बाहरी दीवार को खुद ही गिरा दिया था।
इसके बाद 13 सितंबर को इस अवैध मस्जिद को पूरी तरह से गिरने की मांग को उठाते हुए हजारों की संख्या में हिंदू संगठन सड़कों पर उतरे थे।
इसी दिन निगम कोर्ट के आयुक्त ने इस मस्जिद के पूरे निर्माण को अवैध करार देते हुए 30 दिन के भीतर गिराने के आदेश जारी किए हैं। दो मंजिला में यह अवैध इमारत बनाई गई है।
जिस गुंबदनुमा ढांचे को पुरानी मस्जिद होने का दावा मुस्लिम समुदाय कर रहा है, वह पहले 45 वर्ग मीटर में बनाया बना था। 231 वर्ग मीटर पर अवैध कब्जा पाया गया है, जिसमें लोक निर्माण विभाग की भूमि भी शामिल है।
निगम कोर्ट ने इस अवैध मस्जिद को 30 दिन के भीतर पुराने रूप में लाने का फैसला सुनाया है। इसी फैसले के तहत आगामी कार्रवाई करते हुए अवैध मस्जिद से बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के आदेश दोनों विभागों को दिए गए है।
वहीं मंडी के स्थानीय लोगों ने गुंबदनुमा ढांचे को हिंदू देव स्थल शिवालय होने का भी दावा किया है और पुरातत्व विभाग से  खुदाई की भी मांग उठाई है।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

15 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

15 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

15 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

15 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

16 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

16 hours ago