Breaking News

हिमाचल/मंडी – नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने एसपी ऑफिस का किया घेराव

“बीती 23 अक्तूबर की रात को सुंदरनगर के एक निजी नर्सिंग संस्थान के होस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर नर्सिंग छात्रा अंजना की संदिग्ध मौत मामले में आज परिजनों ने एसपी ऑफिस का घेराव किया और धरना प्रदर्शन करके खूब नारेबाजी की”
मंडी 09 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
मौके पर मौजूद एएसपी मंडी सागर चंद्र व डीएसपी मंडी और सुंदरनगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी गुस्साए परिजनों को शांत कराते हुए नजर आए। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने एसपी ऑफिस के अंदर घुसने का भी प्रयास किया।
इससे पूर्व परिजनों ने मंडी शहर में आक्रोश रैली निकाली और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या हुई है।
परिजनों ने पुलिस पर केस को दबाने के आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस मामले के तथ्यों को छुपाने का काम कर रही है। मृतिका अंजना के पिता भगत राम ने कहा कि जब वे अपनी बेटी को अस्पताल लेकर गए तो उन्होंने देखा की उसके सिर पर ही चोटें आई हैं।
जबकि उन्हें बताया गया था कि उनकी बेटी चौथी मंजिल से गिरी है। भगत राम ने सवाल उठाते हुए कहा कि चौथी मंजिल से गिरने के बाद उनकी बेटी को केवल सिर पर ही क्यों चोटे आई, जबकि शरीर के अन्य अंग बिल्कुल ठीक हैं। हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे भी खराब बताए जा रहे हैं।
परिजन बलदेव ठाकुर ने कहा कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है जबकि सभी परिजन इस मामले में पुलिस का सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एफआइआर दर्ज करवाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
पुलिस कह रही है कि उन्हें घटना स्थल पर सबूत नहीं मिले हैं, जबकि हॉस्टल में मौजूद अन्य लड़कियां अगल-अलग बयान दे रही हैं। इस मामले में परिजनों ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से उचित कार्रवाई की मांग उठाते हुए उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
साथ ही परिजनों ने चेताया कि यदि उन्हें जल्द न्याय नहीं मिलता है तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

5 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

6 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

6 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

6 hours ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

6 hours ago

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

10 hours ago