उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

“विदा लेने से पहले मानसून यूपी में पूरी तरह से सक्रिय है। शुक्रवार को करीब-करीब पूरे यूपी में जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ-साथ हवाएं भी चलीं”

लखनऊ – 28 / 09 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में मानसून के यू टर्न के नतीजे में पिछले चौबीस घंटे में पूर्वी और तराई इलाके में गरज चमक और तेज हवा के साथ भारी बारिश देखने को मिली।

प्रदेश में तराई क्षेत्र के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में शनिवार को अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के लगभग 30 जिलों के लिए गरज चमक व तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक शनिवार को यूपी के तराई, पूर्वी और अवध क्षेत्र के साथ ही बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

इस दौरान प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार नमी युक्त पूर्वा हवाएं भी चलेंगी। पिछले चौबीस घंटे में तेज हवाओं संग हुई भारी बारिश के असर से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 29 सितंबर से मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान कहां कितनी हुई बारिश

लखनऊ में 8.6 मिमी,
सुल्तानपुर जिले के लंभुआ में सर्वाधिक 270 मिमी,
आजमगढ़ में 160 मिमी
अंबेडकरनगर में 150 मिमी
अयोध्या में 120 मिमी
प्रतापगढ़ में 120 मिमी
अकबरपुर में 100 मिमी
कानपुर में 62.6 मिमी
गोंडा में 60 मिमी
बाराबंकी में 50 मिमी
हरदोई में 24.2 मिमी

गिरा न्यूनतम तापमान

शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो उरई, मुजफ्फर नगर और मेरठ में सर्वाधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं नजीबाबाद में 32 डिग्री और प्रयागराज में 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो गाजीपुर में 21.5 डिग्री, नजीबाबाद में 22 डिग्री और गोरखपुर में डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

12 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

12 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

12 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

13 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

13 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

13 hours ago