“पंचकूला के मोरनी स्थित टिक्कर ताल जाते वक्त ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल के बच्चों से भरी बस खाई में गिर गई। घायल बच्चों को सेक्टर 6 अस्पताल लाया गया है”
पंचकूला 19 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार, पंजाब के मालेरकोटला से स्कूल के बच्चे दो बसों में मोरनी घूमने आए थे। एक बस में 55 लड़कियां थीं और दूसरी बस में 45 लड़के थे। लड़कों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत 14 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मलेरकोटला से दो टूरिस्ट बस में स्कूल के 100 बच्चे मोरनी घूमने के लिए आए थे।
एक बस चालक मोरनी के टिक्करताल के पास पहुंचा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क से करीब 100 फीट नीचे जाकर पलट गई।
सूचना पाते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी बच्चों को बसों से बाहर निकल गया। इसके बाद एंबुलेंस द्वारा घायलों को उपचार के लिए मोरनी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।
घटना में घायल धर्मेंद्र 50, विक्रम 18, सुखजीत सिंह 18, हरमन सिंह 16, जगदीप सिंह 35, कर्मवीर सिंह 15, रणबीर 16, जसजीत सिंह 18, दिलजोत सिंह 16, जेकरण 17, संदीप 33, वीर दविंदर 17, जपजीत 18, इंद्रजीत सिंह 17 सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती हैं।
जबकि सतनाम सिंह 27 साल, जगदीप सिंह 35 और विनोद छाबड़ा 54 को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…