Breaking News

हरियाणा समाचार – जल्द हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा, ECI ने लिया तैयारियों का जायजा

“हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग को अधिकारी दो दिन के हरियाणा दौरे पर थे। इस दौरान अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात भी की”

चंडीगढ़ 13 / 08 / 2024 ( निज संवाददाता )

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द हो सकता है। हरियाणा विधासभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग को तीन नवंबर से पहले नई सरकार का गठन करना है।

ऐसे में चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्तूबर के पहले या दूसरे सप्ताह चुनाव हो सकते हैं।

इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 2.01 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.06 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला वोटर हैं।

प्रदेश में आगामी विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. एसएस संधू के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय हरियाणा के दौर पर आया था।

मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
चुनाव आयोग ने बैठक में हरियाणा में जिला चुनाव अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पूरी निष्पक्षता, स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों को कहा गया है कि प्रलोभन मुक्त मतदान प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करते हुए आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों को अवैध शराब, रुपयों का लेन-देन और ड्रग्स को रोकने के दिशा निर्देश भी दिए हैं।

सभी दलों के प्रतिनिधियों से मिली टीम

चुनाव आयोग की टीम में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी शामिल हैं। वे सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे। चुनाव तैयारियों की समीक्षा के दौरान के दौरान चुनाव आयोग की टीम ने आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा, सीपीआई (एम), कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) जैसे राष्ट्रीय और राज्य दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

राजनीतिक दलों ने उठाए ये मुद्दे

चुनाव आयोग की टीम ने बताया कि राजनीतिक दलों ने उनके समक्ष कई मुद्दे उठाए हैं, जिनमें सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती, मतदान केंद्रों के बीच की दूरी कम करने और बुजुर्गों व महिलाओं के लिए सुविधाओं में सुधार करने का अनुरोध किया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

6 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

6 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

6 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago