हरियाणा – मंत्रियों को मिला विभाग, CM ने अपने पास रखे गृह और वित्त

“हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर रात अपनी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा कर दिया। सीएम ने गृह, वित्त और आबकारी समेत कुल 12 विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि सात बार के विधायक व सबसे वरिष्ठ नेता अनिल विज को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग दिया गया है”

चंडीगढ़ 21 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

विपुल गोयल को भी भारी भरकम विभाग दिए गए हैं। उनके पास रेवेन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन विभाग रहेगा। वहीं, राव नरबीर को उद्योग, श्याम सिंह राणा को कृषि और महिपाल ढांडा को उच्च व स्कूल शिक्षा विभाग दिया गया है।

विधायक आरती राव को स्वास्थ्य विभाग और श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई विभाग देकर सैनी सरकार ने उनका कद भी बढ़ाया है।

गोहाना के विधायक अरविंद शर्मा को जेल और सहकारिता, रणबीर गंगवा को पब्लिक हेल्थ, कृष्णलाल पंवार को सोशल जस्टिस व अन्य विभाग दिए गए हैं।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर को फूड सप्लाई व कंज्यूमर अफेयर्स और गौरव गौतम को खेल मंत्री बनाया गया है।

यहां देखिए किस मंत्री को क्या मिला

    • नायब सिंह सैनी : गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, हाउसिंग फाॅर ऑल, सीआईडी, एडिमिनस्ट्रेशन ऑफ जस्टिस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, पब्लिक रिलेशन और वे सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए।

 

  • अनिल विज : ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम

  • कृष्ण लाल पंवार : पंचायत और खनन

  • राव नरबीर सिंह : उद्योग, फारेस्ट, पर्यावरण, फाॅरेन को-आपरेशन व सैनिक वेलफेयर

  • महिपाल ढांडा : स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, आर्काइव, संसदीय अफेयर्स।

  • विपुल गोयल : रेवन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन

  • अरविंद शर्मा : सहकारिता, जेल, इलेक्शन व टूरिज्म

  • श्याम सिंह राणा : कृषि, पशुपालन व मछली पालन

  • रणबीर गंगवा : पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, पब्लिक वर्क

  • कृष्ण कुमार : सोशल जस्टिस इनपावरमेंट, एससी-बीसी वेलफेयर, अंत्योदय, हास्पिटेलिटी, आर्किटेक्चर

  • श्रुति चौधरी : महिला एवं बाल विकास, सिंचाई विभाग

  • आरती राव : स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल एजुकेशन व आयुष

  • राजेश नागर : फूड, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स, प्रिंटिंग व स्टेशनरी

  • गौरव गौतम : यूथ इंप्वारमेंट, स्पोटर्स व लॉ एंड लेजिस्लेटिव

 

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago