हरियाणा चुनावी हलचल – जेजेपी के कई विधायक भाजपा में शामिल, अंबाला की मेयर ने थामा कमल

“रामकुमार गौतम समेत जेजेपी के कई विधायक भाजपा में शामिल, अंबाला की मेयर ने भी थामा कमल”

“जींद में भाजपा की बड़ी रैली का आयोजन हुआ। इस रैली में जेजेपी के विधायक रामकुमार गौतम समेत कई विधायकों और अंबाला की मेयर ने भाजपा का दामन थाम लिया”

जींद 01 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  

हरियाणा में आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने जींद में एक बड़ी जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, पार्टी प्रभारी विप्लव देव, रामकुमार गौतम, जोगीराम सिहाग समेत कई बड़े नेता पहुंचे।

इस रैली में कई दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने की खबर ने सियासी हलचल मचा दी है।रैली के दौरान अनूप धानक, रामकुमार गौतम, जोगीराम सिहाग, अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि लोकतंत्र मजबूत करने के लिए कोई वोट से वंचित न रहे इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा भाजपा चुनाव से डर गई। ऐसा कहकर कांग्रेस ने गलत प्रचार शुरू किया। लेकिन भाजपा ने हमेशा स्वच्छ लोकतंत्र को बढ़ावा दिया है और कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर लोगों का शोषण किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि रैली में अमित शाह को लेकर कई लोगों ने अफवाह फैलाई लेकिन पार्टी ने कभी नहीं कहा कि अमित शाह आ रहे हैं।

यह विपक्ष की चाल है। हमें कांग्रेस के झूठ से बचना है। कांग्रेस की काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी। भाजपा का सच चलेगा, कांग्रेस का झूठ नहीं।

उन्होंने कहा कि हमने सीएम नायब सिंह सैनी का छोटा सा ट्रेलर देखा है। फिल्म अभी आनी बाकी है। नायब सिंह की सोच ही हरियाणा प्रदेश को नंबर वन बनाएगी।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज जो उत्साह देखने को मिला है, उससे हमें विश्वास हो गया है कि आने वाली सरकार भाजपा की है। आपके विश्वास और आपकी ताकत से भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।

भाजपा का दावा नायब सिंह सैनी दोबारा सीएम बनेंगे

भाजपा में आए रामकुमार गौतम ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु उन्हें उलाहना दे रहे थे और कह रहे थे कि नकली दादा और नकली पोते किसी काम के नहीं, असली पोते ही काम आते हैं।

इसीलिए वह अब यहां पर हैं। नायब सैनी में गुण हैं। वह 200 फीसदी दावा कर सकते हैं कि नायब सिंह सैनी दोबारा सीएम बनेंगे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.