“हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हैट्रिक लगाते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में अब नई सरकार के गठन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 अक्तूबर को शपथ ले सकते हैं”
चंडीगढ़ 09 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने बाद भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई है। सरकार के गठन को लेकर चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक तैयारियां शुरू हो गई हैं।
भाजपा के प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के आवास पर बैठक की। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम सैनी से बातचीत भी की। बताया जा रहा है सीएम नायब सिंह सैनी 12 अक्तूबर को शपथ ले सकते हैं।
सीएम पद के लिए नायब सिंह सैनी के चेहरे को लेकर किसी तरह की कोई शंका व संशय नहीं है। भले ही सीएम पद के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व पूर्व गृह मंत्री अनिल विज दावा ठोकते आ रहे हैं।
हरियाणा में जीत दर्ज करने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बारे में हाईकमान और गृह मंत्री पहले ही एलान कर चुके हैं कि नायब सिंह सैनी ही सीएम होंगे। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के साथ ही मंत्रिमंडल के चेहरों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।
पुरानी सैनी सरकार के आठ मंत्रियों के हारने के बाद यह तय हो गया है कि मंत्रिमंडल में अब अधिकतर नए चेहरे होंगे। इसमें पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, मूल चंद शर्मा और महिपाल ढांडा का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
मंत्रिमंडल में ये चेहरे हो सकते हैं शामिल
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…