हरियाणा – सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ते प्रदूषण के कारण 5वीं तक के स्कूल बंद

“हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सरकार ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने के फैसला किया है। स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी”

चंडीगढ़ 16 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के सभी उपायुक्ततों को पत्र जारी कर स्कूल बंद करने के बारे में आदेश दिए गए हैं। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान तीन (ग्रैप-3) के अनुसार गंभीर वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

सरकार ने निर्णय लिया है कि जिलों के उपायुक्त दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर एक्यूआई स्तर को देखते हुए मौजूदा स्थिति (GRAP के अनुसार) का आकलन करें।

 

विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में कक्षा 5वीं तक के लिए स्कूलों (सरकारी और निजी) में कक्षाएं बंद रखें। इसकी जगह ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया है। वहीं आदेश अनुसार संबंधित जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का मूल्यांकन अलग-अलग किया जा सकता है।

 

बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल सभी बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो और पाठ्यक्रम को पूरा किया जा सके। पिछले साल भी प्रदूषण के खतरनाक श्रेणी में पहुंचने पर स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.